फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Purchase of 1260 quintals of wheat at three purchasing centers

Meerut News: तीन क्रय केंद्रों पर 1260 क्विंटल गेहूं की खरीद

Tue, 21 Apr 2026 08:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Purchase of 1260 quintals of wheat at three purchasing centers
गोदाम भरने के बाद खरखौदा स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर बंद पड़ी तोल(संवाद)
-एक भी किसान के खाते में नहीं पहुंची रकम
विज्ञापन

- क्रय केंद्रों से नहीं हो रहा गेहूं के बोरों का उठान
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। खरखौदा में 30 मार्च से संचालित तीन गेहूं क्रय केंद्रों पर अब तक करीब 1260 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है, लेकिन एक भी केंद्र से अब तक एक भी बोरा गेहूं नहीं उठाया गया। तीनों केंद्रों के गोदाम भर चुके हैं। केंद्र संचालकों का कहना है कि ट्रक यूनियन के ठेकेदार उनका फोन नहीं उठा रहे हैं।

क्षेत्र के गांव बिजौली और कस्बा खरखौदा में कोऑपरेटिव फेडरेशन (पीएसएफ) के दो व कस्बा खरखौदा में ही खाद्य विभाग (आईएफसी) का एक गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है। 30 मार्च से संचालित तीनों केंद्रों पर अब तक करीब 1260 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है, जिसमें अकेले बिजौली केंद्र पर करीब 800 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है जबकि कस्बा खरखौदा के दोनों केंद्रों पर अभी तक केवल 460 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी है। गेहूं खरीद के बाद भी किसी भी केंद्र से गेहूं का एक भी बोरा नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

तीनों केंद्रों के गोदाम पूरी तरह से भर चुके हैं। उधर केंद्र संचालकों का कहना है कि जिला स्तर पर लगातार ट्रक भेजने की मांग की जा रही है। यूनियन ठेकेदार केंद्र संचालकों का फोन तक रिसीव नहीं कर रहे। बिजौली केंद्र प्रभारी का कहना है कि यदि जल्द ही केंद्र पर ट्रक नहीं भेजा गया तो मजबूरन गेहूं की खरीद रोकनी पड़ेगी। किसानों का कहना है कि अभी तक एक भी किसान के खाते में गेहूं की बिक्री की रकम नहीं आई है, जबकि सरकारी आदेश हैं कि 72 घंटे में किसान के खाते में रकम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed