फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Purchase centers raided, weigh clerks ran

क्रय केंद्रों पर छापा, तौल लिपिक भागा

Wed, 05 Feb 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Purchase centers raided, weigh clerks ran
क्रय केंद्रों पर छापा, तौल लिपिक भागा
विज्ञापन

मेरठ। गन्ना घटतौली पकड़ने के लिए उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने मंगलवार को चार शुगर मिलों के पांच गन्ना क्रय केंद्रों पर छापा मारा। दो क्रय केंद्रों पर जहां मानक बाट नहीं मिले, वहीं छापे की सूचना पर एक केंद्र का तौल लिपिक क्रय केंद्र बंद कर भाग निकला। उप गन्ना आयुक्त ने दोषी शुगर मिलों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

तमाम कोशिश करने के बाद भी गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली की शिकायत बंद नहीं हो रही है। किसानों की शिकायतों को देखते हुए मंगलवार को उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने मोहिउद्दीनपुर मिल के घाट बी और किनौनी शुगर मिल के घाट प्रथम गन्ना क्रय केंद्र पर छापा मारा। यहां कांटा चेक किया तो सही मिला। इसके बाद उन्होंने बृजनाथपुर मिल के जटपुरा प्रथम गन्ना क्रय केंद्र पर छापा मारा। यहां पर न तो पांच क्विंटल के मानक बाट मिले और न ही निरीक्षण पुस्तिका। इस क्रय केंद्र पर मानक मैनुअल तराजू और हैंडपंप नहीं मिला। इसके बाद वह सिंभावली मिल के खैरपुर खैराबाद क्रय केंद्रों पर पहुंचे। एक क्रय केंद्र सही मिला, लेकिन दूसरे केंद्र का तौल लिपिक छापे की सूचना पाकर वहां से फरार हो गया। उप गन्ना आयुक्त ने इस बारे में वहां मौजूद चौकीदार से जानकारी ली। उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने बताया कि क्रय केंद्र पर अनियमितता मिलने और तौल लिपिक के भागने पर मिल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed