{"_id":"5bc4f5c9bdec2265a1060fac","slug":"punch-me-lagai-aag-to-lanka-ko-kiya-rakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंछ में लगाई आग तो हनुमान ने जला डाली सोने की लंका, देखने उमड़ी दर्शकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंछ में लगाई आग तो हनुमान ने जला डाली सोने की लंका, देखने उमड़ी दर्शकों की भीड़
amarujala
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जगह-जगह आयोजित हो रही श्रीरामलीलाओं का मंचन देखने दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। श्रीरामलीला कमेटी मेरठ छावनी द्वारा भैसाली मैदान में आयोजित श्रीरामलीला में सोमवार को कलाकारों ने श्रीराम शबरी मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, जामवंत द्वारा हनुमान जी की शक्ति जागृत करने, हनुमान जी का अशोक वाटिका में पहुंचना, रावण- हनुमान संवाद, लंका दहन की लीला का मंचन किया। हनुमान जी ने जैसे ही लंका में आग लगायी तो पूरा मैदान जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। श्रीरामलीला का उद्घाटन ज्योत्सना गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने किया। परमजीत सिंह सेठी ने पूजन किया। रुपेश अग्रवाल ने आरती उतारी। इस अवसर पर नवीन अरोडा, दीपचंद, अनूप चंद, पवन गर्ग, विजय गोयल, गणेश अग्रवाल, राजेश खन्ना, अनिल जैन, विवेक रस्तोगी, अंकित गुप्ता, सुनील शर्मा, निशांत गुप्ता आदि मुख्य रहे।
श्री रामलीला कमेटी रजवन बड़ा बाजार में आयोजित श्री रामलीला में कलाकारों ने कैकई द्वारा राजा दशरथ से दो वरदान मांगने और वनवास लीला का मंचन किया। श्रीरामलीला का उद्घाटन संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने किया। तिलक सुरेंद्र साहू, राजेंद्र मित्तल ने किया। इस अवसर पर मिंटू जटोली, विशाल कन्नोजिया, पंकज चौधरी, अजय गुप्ता, पियूष शर्मा, अमित शर्मा, नीरज आहूजा, राजेश यादव आदि रहे।
उधर श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर की ओर से जिमखाना मैदान में कलाकारों ने शबरी कृपा, सुग्रीव मित्रता एवं बाली वध की लीला का मंचन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पियूष शास्त्री,राकेश गर्ग, महामंत्री मनोज माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष महेश वाली, विकास चौबे, जितेंद्र मणि, संजीव गुप्ता एडवोकेट, प्रतीक जिंदल, अशोक अग्रवाल, सुशील गर्ग, पवन मित्तल, अंकित गुप्ता, किशन शर्मा, अपार मेहरा, आदित्य शारदा, सर्वेश रस्तोगी, अंकुर अग्रवाल, राम कुमार, प्रद्युमन गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
राम विलाप लीला देख भावुक हुए भक्त
- कुमाऊं परिषद मेरठ द्वारा लालकुर्ती स्काउट गाइड भवन परिसर में आयोजित श्रीरामलीला में कलाकारों ने शूर्पणखा नासिक छेदन का मंचन किया। इसके उपरांत सीता हरण, राम विलाप एवं जटायु मरण की लीला की गयी। इस अवसर पर बालम सिंह, ललित सिंह, मोहन सिंह चौहान, प्रताप सिंह, हरिओम जोशी आदि रहे।
- बाबा मनोहर नाथ मंदिर में श्री राम लीला समिति सूरजकुंड द्वारा गुरु मां नीलिमानंद महाराज के सानिध्य में श्री गणेश रामलीला मंडल के कलाकारों ने राम व सुग्रीव की मित्रता का मंचन किया। लीला में विवेक बाजपेई, मनोज गुप्ता, ओम कुमार त्यागी, रजत गुप्ता, पंकज गुप्ता, मुक्ता चौधरी, राजीव रस्तोगी, वरुण गोयल, विपिन गोयल, गौरव गजनी, आलोक रस्तोगी, सत्यनारायण गुप्ता आदि रहे।