{"_id":"6070afcf8ebc3eda4d71b7ee","slug":"pujari-s-daughter-raped-in-shastri-nagar-meerut-news-mrt5337849171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! पुजारी की नाबालिग बेटी को बंधक बनाकर दो दिन तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक! पुजारी की नाबालिग बेटी को बंधक बनाकर दो दिन तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार और...
Sat, 10 Apr 2021 11:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:28 AM IST
सार
- मेरठ में पुजारी की बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म
- पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के शास्त्री नगर में पुजारी की 15 वर्षीय बेटी को अगवा करने के बाद एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में युवक को संरक्षण देने के आरोप में उसके पिता को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले पुजारी शास्त्री नगर स्थित एक मंदिर में ही परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि दो दिन पहले सराय काजी, मेडिकल का निवासी सौरभ पुजारी की नाबालिग बेटी (15 वर्ष) को घर से अपहरण करके ले गया। शुक्रवार को नौचंदी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: युवती के साथ दूसरे संप्रदाय के युवक ने कमरे में बंद करके किया दुष्कर्म, गांव में तनाव
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सौरभ का पिता इंद्रजीत टैक्सी चलाता है। वह पीड़िता को गाड़ी में ही अगवा कर ले गया था। घटना के बाद नौचंदी पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और 161 के बयान दर्ज किए। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि आरोपी और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सौरभ पर दुष्कर्म, अपहरण और पॉस्को एक्ट की धारा में मुकदमा कराया है।
बेटा दो दिन करता रहा दरिंदगी और पिता देता रहा संरक्षण
किशोरी को अगवा कर दो दिन तक आरोपी सौरभ बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। किशोरी चिल्लाती रही। इसके बावजूद आरोपी का पिता भी उसे संरक्षण देता रहा। पुजारी की बेटी से अपहरण के बाद दुष्कर्म की घटना से परिवार और क्षेत्र के लोगाें में गुस्सा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/