{"_id":"5d0749038ebc3e1040209e83","slug":"public-trapped-the-badmash-of-bank-loot-in-saharanpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारानपुर: बैंक के कैशियर से नकदी भरा बैग लूटकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारानपुर: बैंक के कैशियर से नकदी भरा बैग लूटकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा
Mon, 17 Jun 2019 01:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
दबोचा गया बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद के जिला सहकारी बैंक के कैशियर से नकदी से भरा बैग लूटकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए दबोच लिया। हालांकि उसका एक साथी तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। वहीं पकड़े गए बदमाश को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
गंगोह थाना क्षेत्र में हथियार बंद बदमाशों ने सोमवार को जिला सहकारी बैंक के कैशियर से लाखों की नकदी भरा बैग लूट लिया। इसी बीच वारदात को देख रहे एक शख्स के लूट का शोर मचाए जाने पर अन्य लोगों ने बैग लूटकर भाग रहे बदमाश का पीछा कर उसे दबोच लिया। वहीं उसका एक अन्य साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लोगों ने नकदी से भरा बैग कैशियर को लौटा दिया गया जबकि आरोपी बदमाश की धुनाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई जहां उससे मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन