{"_id":"571697264f1c1b7d7b8b4e27","slug":"public-pathways-diverge-from-the-military","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के ‘रास्ते’ से हटी सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के ‘रास्ते’ से हटी सेना
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Wed, 20 Apr 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
भगत चौक पर तैनात जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी में भगत चौक से कैंट रेलवे स्टेशन का रस्ता अब बंद नहीं होगा। लोगों के भारी विरोध और परेशानियों को देखते हुए सेना ने यह फैसला लिया है। आर्मी स्कूल के बाहर फायरिंग की घटना के बाद सब एरिया ने सुरक्षा की दृष्टि से भगत चौक से लेकर कैंट रेलवे स्टेशन की रोड को स्कूल खुलने और बंद होने के समय एक-एक घंटा बंद करने का निर्णय लिया था।
इसके तहत शनिवार और सोमवार को सुबह छह बजे से सात बजे तक और दोपहर में एक बजे से पौने दो बजे तक सेना ने रोड को बंद कर दिया था। क्यूआरटी जवानों ने रोड से होकर स्टेशन, कासमपुर, गोविंदपुरी और कंकरखेड़ा आदि जाने वाले लोगों को रोक दिया था। सोमवार को शहर के स्कूलों से अपने बच्चों को लेकर जा रहे अभिभावकों ने भगत चौक पर नई व्यवस्था का जमकर विरोध किया था।
साथ रही घर जाने के लिए वैकल्पिक रास्तें नहीं होने की जानकारी दी थी। इस पर सेना ने अब यह रोड बंद नहीं करने का निर्णय लिया है। सेना का कहना है कि यहां से होकर जाने वाले लोगों के लिए दूसरे वैकल्पिक रास्ते नहीं होने से परेशानी हो रही थी। बुधवार से सभी लोग पहले की तरह आवागमन कर सकते हैं।
विज्ञापन
अब 22 को होगी प्रधानाचार्यों के साथ बैठक
वेस्ट एंड रोड के स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ होने वाली सब एरिया की बैठक मंगलवार को नहीं हो सकी। अब यह बैठक 22 अप्रैल को होगी। बैठक में सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल खुलने और बंद होने के समय बरती जाने वाली चौकसी तथा व्यवस्था को लेकर चर्चा होगी।
सेना की बिना परमिशन के वन वे नहीं होगी माल रोड
कमिश्नर आवास चौराहा को मॉडल बनाने के क्रम में मेरा शहर, मेरी पहल संस्था ने माल रोड को वनवे करने का प्रस्ताव रखा है। संस्था के ट्रैफिक कंट्रोलर विभाग का कहना है कि इसके लिए बनाए गए प्रस्ताव कैंट बोर्ड को सौंपा जाएगा। चौराहे पर पांच रोड मिलने के चलते ट्रैफिक सिग्नल में दिक्कत होती है।
इसके चलते माल रोड के लिए जाने वाले लोगों को मवाना रोड से डेयरी फार्म से होकर माल रोड पर आने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मामले पर कैंट बोर्ड का कहना है कि सैन्य क्षेत्र में कोई भी प्रस्ताव कैंट बोर्ड की परमिशन के बगैर लागू नहीं होता है। बोर्ड को अभी तक संस्था को कोई भी प्रस्ताव नहीं मिला है। अगर प्रस्ताव मिलेगा तो यह बोर्ड में रखा जाएगा। इसके बाद ही इस पर निर्णय होगा।