फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Public interest petition against Baddo in High Court

मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका, न्यायिक जांच कराने की मांग

Sat, 05 Sep 2020 10:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Public interest petition against Baddo in High Court
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका डाली गई है। याचिका में उससे जुड़े मामलों की न्यायिक जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। सपा नेता अभिषेक सोम की याचिका को हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


अभिषेक सोम के अनुसार, 28 मार्च 2019 को बदन सिंह बद्दो पुलिस कस्टडी के दौरान दिल्ली रोड स्थित एक होटल से भाग गया था। पुलिस ने उसके बेटे सिकंदर को भी फरारी में नामजद किया था। पुलिस अब तक बद्दो और उसके बेटे का सुराग नहीं लगा पाई है। अवैध तरीके से कमाई गई बद्दो की संपत्ति पर भी पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: महिला की हत्या का खुलासा, पति निकला कातिल, ये रही वारदात के पीछे की बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि योगी सरकार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन बद्दो के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बद्दो की फरारी के बाद कई लोगों को जान का खतरा है। याचिका में विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने का भी जिक्र किया गया। पुलिस की मिलीभगत से बद्दो भागा और पुलिस ही उसकी जांच कर रही है। ऐसे में किसी न्यायिक अधिकारी से जांच कराई जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed