फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PT Usha said that girls should make a career in sports

पीटी उषा बोलीं- प्रतिभा में लड़कों से कम नहीं लड़कियां, बच्चों को दिए ये टिप्स

Thu, 15 Nov 2018 07:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Nov 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
PT Usha said that girls should make a career in sports
बच्चों के बीच पीटी उषा - फोटो : अमर उजाला

उड़नपरी पीटी उषा ने कहा की खेलकूद में लड़कियां आगे आएं। प्रतिभा में लड़कियां लड़कों से कम नहीं होती हैं। खेलकूद में भी शानदार कॅरियर बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


गुरुवार को मुजफ्फरनगर में इंडियननिका लर्निंग प्राईवेट लिमिटेड के तत्वावधान में मेपल्स अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीटी उषा का तालियों की गड़गड़ाहट व उत्साह के साथ स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बच्चों को खेल संबंधित कई टिप्स दिए। कहा कि खेलकूद में बच्चों को आगे आना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने से स्वास्थ्य भी संवार सकते हैं। उसने कहा कि बेटियां भी बहुत प्रतिभावान होती हैं। प्रतिभा में लड़कियां लड़कों से कम नहीं होती हैं। इस दौरान बच्चों ने उनसे अनेक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने शालीनता से जवाब दिए। बताया कि सातवीं कक्षा से उसने खेलकूद में भाग लेना आरंभ किया था। बचपन से ही दौड़ में उनकी रुचि रही है। राष्ट्रीय स्तर पर एक हजार से अधिक पदक व ट्राफी जीती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसने 102 पदक जीतकर दुनिया में अपने देश को गौरवान्वित किया है। विद्यालय प्रबंधक राजीव गर्ग, ऋतु गर्ग ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा ने उनका आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आटोग्राफ, सेल्फी व फोटो खिंचवाने की होड़ लगी
पीटी उषा के साथ छात्र-छात्राओं में आटोग्राफ, सेल्फी लेने व फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। विद्यालय का स्टाफ भी सेल्फी लेने में पीछे नहीं रहा। भारतीय एथलीट ने भी किसी को निराश नहीं किया और हर किसी के साथ सेल्फी ली व ऑटोग्राफ दिए।

माता-पिता के सहयोग से मिली सफलता
पीटी उषा ने बताया कि जिलास्तर तक की प्रतियोगिताओं में भाग लेते समय उसके परिवार वालों ने थोड़ा विरोध किया था। वर्ष 1976 में जिले में पहला स्थान प्राप्त करने के बाद माता-पिता के सहयोग से वह आगे बढ़ती चली गईं। अपने कॅरियर की सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता को दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed