{"_id":"61d5411346cca47c47609236","slug":"proud-moment-the-dream-of-serving-the-country-of-147-constables-has-come-true","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्व का पल : 147 आरक्षियों का देश सेवा का सपना हुआ पूरा, दिखा गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्व का पल : 147 आरक्षियों का देश सेवा का सपना हुआ पूरा, दिखा गजब का उत्साह
Wed, 05 Jan 2022 12:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:26 PM IST
सार
दीक्षांत परेड समारोह के बाद बेटे के सिर टोपी सजी देख कई परिजन की आंखें भर आई। कोई बेटे को गले लगा कर आशीर्वाद दे रहा था तो कोई माथा चूम रहा था।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के हापुड़ रोड स्थित 44वी वाहिनी पीएसी में बुधवार को 147 आरक्षियों का देश सेवा का सपना पूरा हो गया। दीक्षांत परेड समारोह के दौरान सभी कैडेट ने शपथ ली। गजब का उत्साह देखने को मिला। बारिश और ठंड भी इन कैडेट का जोश कम न कर सकी।
विज्ञापन
सेनानायक सूर्यकांत त्रिपाठी मुख्य अथिति के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्हें पीएसी का अर्थ भी समझाया। उन्होंने कहा कि अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पीएसी की पहली पहचान है। दीक्षांत परेड के दौरान भावुक कर देने वाला नजारा भी देखने को मिला।
विज्ञापन
बेटे के सिर टोपी सजी देख कई परिजन की आंखें भर आई। कोई बेटे को गले लगा कर आशीर्वाद दे रहा था तो कोई माथा चूम रहा था। कई परिवार इस दौरान ऐसे भी दिखे, जिनके परिवार के लोग पहले से देश सेवा में अपनी भूमिका निभाते आ रहे हैं। इस मौके पर सहायक सेनानायक वीरेंद्र कुमार, शिविरपाल संजय सिंह सिकरवार सहित काफी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन