फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protesting hotel construction, international player's father and brother detained

अंतरराष्ट्रीय जैवलियन थ्रो खिलाडी-गोल्डन गर्ल अन्नू रानी के पिता व भाई को पुलिस ने घंटो थाने में हिरासत में रखा-बाद में छोडा

Sat, 05 Sep 2020 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Protesting hotel construction, international player's father and brother detained
अन्नू रानी - फोटो : अमर उजाला

सरधना(मेरठ)। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग के निकट टायर गलाने की फैक्टरी की जगह होटल निर्माण का काम चल रहा है। शुक्रवार को बहादरपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी के पिता और भाई ने सरकारी जमीन घेरने का आरोप लगाकर निर्माण का विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। कई घंटे बाद दोनों को छोड़ा गया। अब बुधवार को तहसील की टीम मौके पर जाकर पैमाइश करेगी।

विज्ञापन


कांवड़ मार्ग पटरी पर बहादरपुर के पास रविंद्र चौहान की टायर से तेल निकलाने की फैक्टरी थी। करीब नौ माह पहले ग्रामीणों और भाकियू नेताओं ने वायु प्रदूषण की शिकायत को लेकर आंदोलन किया था। इसके बाद फैक्टरी का संचालन बंद कर दिया गया था। अब रविंद्र चौहान यहां होटल का निर्माण करा रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को निर्माण के दौरान बहादरपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी के पिता अमरपाल और भाई उपेंद्र ने मौके पर पहुंचकर निर्माण का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बैनामे से ज्यादा जमीन पर निर्माण किया जा रहा है। रविंद्र की सूचना पर पुलिस पहुंची और अमरपाल और उनके बेटे को थाने ले आई। काफी देर बाद पुलिस ने बिना कार्रवाई के दोनाें को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि बुधवार को तहसील की टीम मौके पर जाकर पैमाइश करेगी। खिलाड़ी के पिता और भाई को केवल जानकारी के लिए बुलाया गया था, हिरासत में लेने की बात गलत है। वहीं निर्माण के संबंध में रविंद्र चौहान ने बताया कि वह अपनी जमीन पर निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed