फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest of team reached to clamp down on illegal dairies in Meerut, way blocked, many arrested

मेरठ में अवैध डेयरियों पर शिकंजा कसने पहुंची टीम का विरोध, रास्ता रोका, कई गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2020 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Aug 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Protest of team reached to clamp down on illegal dairies in Meerut, way blocked, many arrested
मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala

मेरठ में रविवार को नगर निगम की टीम पुलिस फोर्स मिलने के बाद मकबरा डिग्गी घोसियान में अवैध डेयरियों के पशु जब्त करने के लिए पहुंची जहां डेयरी संचालकों ने टीम का विरोध कर दिया।

विज्ञापन


शहर के मकबरा डिग्गी क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने डेयरी संचालकों से वार्ता की लेकिन वे नहीं मातें और इसके बाद पुलिस ने गिरफतारी शुरू कर दी। वहीं कुछ लोग टीम को कार्रवाई करने से रोकने के लिए रास्ता रोककर खड़े हो गए।  पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बता दें कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने अवैध डेयरियों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू की थी। लेकिन संचालक हर बार टीम को विरोध कर देते हैं। रविवार को पुलिस फोर्स के साथ टीम जब मौके पर पहुंची तो डेयरी संचालक अड़ गए और पुलिस को कार्रवाई करने से रोक दिया। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस फोर्स नहीं मिलने पर निगम टीम अभियान चलाए बगैर ही लौट गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुस्तकों के फर्जीवाड़े में संजीव गुप्ता भाजपा से निलंबित, कामगारों को पकड़ा, सचिन को मौके से भगाया

नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि डेयरियों के खिलाफ अभियान पुलिस फोर्स के साथ चलाया जा रहा है। रविवार को फोर्स उपलब्ध होने पर मकबरा डिग्गी स्थित डेयरियों के पशु जब्त कराने पहुंची, जहां टीम का डेयरी संचालकों ने विरोध कर दिया। कार्रवाई में बाधा डाल रहे लोगों के खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed