फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest of police after checking transporter

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर वसूली का आरोप, ट्रांसपोर्टरों का हंगामा

Tue, 29 Mar 2022 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
protest of police after checking transporter
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर वसूली का आरोप, ट्रांसपोर्टरों का हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर थाने के पास आर्शीवाद हास्पिटल के सामने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। इसके बाद ट्रांसपोर्टर एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। एसपी ट्रैफिक और एसपी सिटी से भी शिकायत की। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
टीपीनगर थाने के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी चालान काट रहे थे। इस दौरान गौरव शर्मा निवासी माधवपुरम जा रहे थे। उनकी गाड़ी का भी फोटो पुलिसकर्मियों ने चालान काटने के लिए खींच लिया। इस बात को लेकर गौरव शर्मा से कहासुनी हो गई। गौरव ने एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक को फोन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इसके बाद एक के बाद एक ट्रांसपोर्टर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर टीपी नगर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने माफी मांगी। इसके बाद ही मामला शांत हो पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed