फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest in ssp office, aashram property

आश्रम की जमीन को लेकर एसएसपी ऑफिस पर हंगामा

Sun, 30 Jul 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Jul 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
protest in ssp office, aashram property
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मवाना के करीमपुर में आश्रम की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा हो गया। समर्थकों के साथ पहुंचे आश्रम के महाराज ने परिवार के लोगों से जान का खतरा जताकर पुराने मुकदमे में गिरफ्तारी की मांग कर दी। वहीं, महाराज के परिजनों ने भी एसपी देहात से कार्रवाई की मांग कर दी।
विज्ञापन

करीमपुर निवासी महाराज रघुराम चंद्रदास ने एसपी देहात के समक्ष दावा किया कि आश्रम की जमीन उनकी है। लेकिन साधु संतों का अपमान कर अपनी ही जमीन पर गौशाला बनाने से रोका जा रहा है। आरोप लगाया कि परिवार के लोग ही जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांग रहे हैं। मवाना थाने में एक माह पहले केस दर्ज कराया। लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। योगी सरकार में इंसाफ नहीं मिला तो वह संत समाज के साथ भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। सुरक्षा मांगते हुए कहा कि मेरा कोई भाई व परिवार नहीं है। पुलिस परेशान कर रही है। सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हुए हैं, वह अवैध हथियार के नहीं बल्कि मेरे शिष्य के लाइसेंसी हथियार के हैं। बाद में उन्होंने डीएम ऑफिस में भी ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही महाराज के भाई जीराज सिंह अपने बेटे और अन्य परिजनों के साथ एसपी देहात के पास पहुंच गए। आरोप लगाया कि महाराज जबरन उनकी जमीन पर गौशाला बनाकर आठ बीघा जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। महाराज के कुछ शिष्य हथियार लेकर घर में घुसकर धमकी दे रहे हैं। महाराज कार्रवाई को लेकर कभी धरना देते हैं तो कभी थाने में बैठ जाते हैं। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि महाराज का अपने भाई जीराज सिंह से विवाद चल रहा है। यदि दोनों पक्ष नहीं मानेंगे तो जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इंस्पेक्टर मवाना को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed