फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest in hospital on bill issue

हंगामे के बाद बिल माफ, परिजनों को सौपा शव

Mon, 24 May 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
protest in hospital on bill issue
पूरा बिल चुकाने तक शव देने से इनकार, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। मंगल पांडेय नगर स्थित अस्पताल में पूरा बिल चुकाने तक शव देने से इनकार करने के बाद काफी देर तक हंगामा हो गया। बिल को लेकर बढ़े विवाद की सूचना पर सपा नेता विपिन मनोठिया और छात्र नेता विनीत चपराना पीड़ित परिवार की मदद को पहुंचे। उन्होंने शव परिजनों को दिलवाते हुए वहां से रवाना किया। पुलिस के पहुंचने से पहले हंगामा शांत हो गया।
न्यू अशोकपुरी कंकरखेड़ा निवासी अंकुश (18) पुत्र सचिन चौहान को परिजनों ने चार मई की रात गंभीर हालत में मंगल पांडेय नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अंकुश की शुगर बढ़ गई थी। उसका उपचार रहा और सेहत में सुधार होने लगा। रविवार शाम को छुट्टी होनी थी। इसलिए परिवार के लोग रुपये की व्यवस्था करने में जुट गए। दोपहर में अचानक परिजनों को फ़ोन आया कि अंकुश की मौत हो गई है। बदहवास हालत में परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक अचानक हालत बिगड़ने की बात पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। बिल चुकाने की बारी आई तो पता चला कि अस्पताल ने 2.5 लाख रुपये का बिल बनाया है, जबकि 1.25 लाख रुपये वे पहले जमा करा चुके थे। परिजनों ने बिल में कुछ छूट देने की गुहार लगाई तो मना कर दिया गया। यहां तक कह दिया गया कि शव तब ही मिलेगा, जब पूरा बिल जमा हो जाएगा। परिजन रोते बिलखते गुहार लगाते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेता से जमकर हुई नोकझोंक
सूचना पाकर पहले सपा नेता विपिन मनोठिया और फिर छात्र नेता विनीत चपराना साथियों के साथ वहां आ गए। दोनों ने अस्पताल प्रशासन को खरी-खोटी सुनाई। हंगामा बढ़ता गया और लोग एकत्र हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने बेटे के इलाज के लिए अपना मकान तक गिरवी रख दिया, लेकिन अब उनकी और बिल देने की गुंजाइश नहीं है। आखिरकार अस्पताल ने बिल में राहत दी और इसके बाद परिवार को शव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed