{"_id":"61e726d02c00ba715d039abf","slug":"protest-in-abdullapur-in-kabristan-matter-meerut-news-mrt5738981135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्लापुर में कब्रिस्तान की जमीन कब्जाने का प्रयास, कब्र तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्लापुर में कब्रिस्तान की जमीन कब्जाने का प्रयास, कब्र तोड़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब्दुल्लापुर में कब्रिस्तान पर कब्जे का प्रयास, हंगामा
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में मंगलवार को कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप है कि कब्जाधारियों ने कई कब्रें तोड़ दीं और वहां मिट्टी से भराव करा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने कुछ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
ग्रामीणों के मुताबिक किला रोड पर शिया वक्फ कब्रिस्तान है। यहां करीब 150 कब्र हैं। इसमें करीब 50 कब्र सीमेंट की हैं, बाकी मिट्टी से बनी हैं। आरोप है कि सोमवार रात कुछ लोग कब्रिस्तान में घुस गए। उन्होंने कई कब्रें तोड़कर मिट्टी से भराव करा दिया। सुबह एक ग्रामीण परिवार के एक कब्र पर पहुंचा तो यहां के हालात की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पुलिस को भी फोन कर मौके पर बुला लिया गया। बमुश्किल पुलिस ने भीड़ को शांत कराया।
कब्रिस्तान कमेटी के सदस्य रहबर की ओर से कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नसरुद्दीन, मुन्ना, अनवार, रहीसुद्दीन, जावेद आदि लोगों ने अवैध कब्जे का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।