फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest after death lady in hospital

अस्पताल में महिला की मौत पर किया हंगामा

Wed, 09 Feb 2022 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
protest after death lady in hospital
कसेरूखेड़ा में ससुराल में महिला की मौत पर किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती के कसेरुखेड़ा में ससुरालियों ने दहेज के लिए महिला की हत्या कर दी गई। मायके पक्ष के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फंदे पर लटकाकर हत्या की गई है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बुलंदशहर केे अनूपशहर निवासी उमेश शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी मोहिनी मेरठ में बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। इस दौरान साथ में पढ़ने वाले पारस से उसे प्रेम हो गया। जानकारी होने पर 29 दिसंबर 2020 को उनकी शादी कर दी थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद से ही दहेज के लिए परेशान किया गया। कई बार दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

सोमवार देर रात करीब ढाई बजे बेटी के ससुर का फोन आया था। उसने मोहिनी की तबीयत खराब होने की बात कही। 10 मिनट बाद दामाद का फोन आया और मौत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब वह ससुराल पहुंचे तो कोई नहीं था। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहिनी ने बताया कि कुछ देर बाद ससुराल के लोग पहुंच गए थे। उनका कहना था कि बीमारी से मौत हुई है, जबकि वह पूरी तरह से स्वस्थ थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी को फंदे पर लटकाकर मारा गया है। उन्होंने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed