फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Proposed tractor parade postponed till Collectorate

कलक्ट्रेट तक प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड स्थगित

Thu, 21 Jan 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Proposed tractor parade postponed till Collectorate
मेरठ। कलक्ट्रेट तक बृहस्पतिवार को प्रस्तावित किसानों की ट्रैक्टर परेड स्थगित कर दी गई है। अब भाकियू नेताओं का पूरा ध्यान 26 जनवरी को दिल्ली की सड़कों पर होने वाली ट्रैक्टर परेड की तैयारियों पर है।
विज्ञापन

तीनों कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे किसान संगठनों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड निकालने का आह्वान किया है। भाकियू भी तैयारी में जुटी है। इससे पहले भाकियू ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट तक ट्रैक्टर परेड निकालने की घोषणा की थी। संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने इसे 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड का रिहर्सल बताया था। अब इसे टाल दिया है। उनका कहना है कि ट्रैक्टर परेड का निर्णय शीर्ष नेतृत्व के आग्रह पर वापस ले लिया है। संगठन नेताओं का पूरा ध्यान 26 जनवरी की परेड पर है। किसानों 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर दिल्ली जाना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed