फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   proposals of centre from cane farmers

गन्ना किसानों से क्रय केंद्रों का प्रस्ताव मांगा

Mon, 26 Aug 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
proposals of centre from cane farmers
माछरा। सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ की वार्षिक साधारण सभा रविवार को हुई। इसमें पिछले वर्ष की कार्यवाही की पुष्टि की गई। वहीं, गन्ना तथा क्रय केंद्रों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ की साधारण सभा की अध्यक्षता समिति सभापति सतीशपाल सिंह ने की। इसमें पिछले वर्ष हुई बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई। जिसमें समिति के सदस्यों ने ध्वनिमत से पुष्टि कर स्वीकृति दी। इस वर्ष ही कार्यवाही के लिए प्रस्ताव मांगे गए। इस वर्ष 2019-20 के लिए किसान गन्ना सुरक्षण के प्रस्ताव मांगे गए। किसानों ने किस मिल का गन्ना क्रय केंद्र चाहते हैं इसका प्रस्ताव बनाकर समिति को समय से दे दें। इसे लखनऊ में गन्ना विभाग की सुरक्षण बैठक में भेजा जाएगा। वहीं से गन्ना क्रय केन्द्रों का आवंटन किया जाता है। समिति के वर्ष 2019-20 का बजट भी सुनाया गया। जिसमें समिति के भवन में जगह कम होने के कारण एक मंजिल और ऊपर निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा गया तथा पुराने भवन की मरम्मत तथा रंगाई-पुताई का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में ज्यादातर किसान नंगलामल शुगर मिल के क्रय केंद्र पर गन्ना डालने के लिए सहमत थे। वे सिंभावली शुगर मिल पर गन्ना डालने के लिए तैयार नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed