फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Property dealer occupied the cremation ground

श्मशान की भूमि पर प्रॉपर्टी डीलर ने किया कब्जा

Thu, 19 Aug 2021 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Property dealer occupied the cremation ground
श्मशान की भूमि पर प्रॉपर्टी डीलर ने किया कब्जा
विज्ञापन

खरखौदा। गांव जाहिदपुर में विशेष समुदाय के एक प्रॉपर्टी डीलर ने श्मशान की भूमि पर कब्जा कर मंगलवार रात को रास्ता बना दिया। जानकारी पर बुधवार को पहुंचे हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम सदर ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने जांच कर विवादित भूमि को श्मशान की बताकर एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी है। हिंदू संगठनों ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस पर साठगांठ करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार गांव जाहिदपुर नगर निगम के वार्ड 36 में आता है। खसरा नंबर 220 रकबा करीब 5620 वर्ग मीटर राजस्व अभिलेख में श्मशान घाट के नाम से दर्ज है। श्मशान के दोनों ओर गांव के ही शरीफ मलिक व उसका बेटा शाहिद कॉलोनी बना रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व उन्होंने पुलिस से साठगांठ कर श्मशान की भूमि में मिट्टी डालकर दोनों कॉलोनियों को जोड़ने के लिए करीब 40 फीट लंबा 32 फीट चौड़े एक रास्ते का निर्माण कर दिया था। ग्रामीणों के विरोध पर पुलिस ने मौके पर निर्माण कार्य रूकवा दिया। आरोप है कि प्रोपर्टी डीलर ने पुलिस से साठगांठ कर मंगलवार रात को रास्ते का दोबारा निर्माण कर दिया। जानकारी पर बुधवार को हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि थाना प्रभारी ने फोन रिसीव नहीं किया और सूचना के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में ग्रामीणों ने एसडीएम एसडीम सदर, सीओ किठौर को मामले की सूचना दी। एसडीएम ने मौके पर राजस्व विभाग की टीम को भेजा और जांच रिपोर्ट देने को कहा। टीम ने जमीन की पैमाइश कर भूमि को श्मशान घाट की बताया और रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। गांव में तनाव के चलते पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव में सांप्रदायिक तनाव
गांव निवासी अनिल राज कौशिक, नरेंद्र कुमार, अनिल लोधी, अरविंद सैनी, प्रदीप सैनी, प्रमोद कुमार आदि के अनुसार एक सप्ताह पूर्व अवैध कब्जे को लेकर हिंदू समाज के लोगों ने तहरीर दी थी। दूसरे पक्ष ने भी थाने में उक्त जमीन को एलएमसी में दर्ज बताया था। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को हुए हंगामे के बाद गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई
मामले की जानकारी पर राजस्व टीम को मौके पर भेजा था। टीम ने पैमाइश कर भूमि को श्मशान की बताया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।- संदीप भागिया, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed