फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Promotion of many police officers in UP, SSP Akhilesh Kumar becomes DIG of Meerut

UP में कई पुलिस अफसरों का प्रमोशन, मेरठ के एसएसपी अखिलेश कुमार बने डीआईजी

Mon, 07 Jan 2019 11:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Promotion of many police officers in UP, SSP Akhilesh Kumar becomes DIG of Meerut
अखिलेश कुमार का फाइल फोटो

शासन ने सोमवार को कई आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इनमें से कई को प्रोन्नति के साथ नई तैनाती दी गई है। सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी शरद सचान को सहारनपुर परिक्षेत्र का आईजी बनाया गया है।

विज्ञापन


वहीं मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार को मेरठ परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। संजय कुमार पुलिस अधीक्षक अभिसूचना लखनऊ को पीटीएस मेरठ का डीआईजी बनाया गया है। मंजिल सैनी पुलिस निदेशक मुख्यालय को डीआईजी कानून व्यवस्था नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना मेरठ राजेन्द्र प्रसाद पांडेय को यहीं डीआईजी बनाया गया है। नौवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सेनानायक संजीव त्यागी को बिजनौर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार को डीआईजी एसीओ लखनऊ बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान मेरठ की पुलिस अधीक्षक श्रीमती भारती सिंह को 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण को एसएसपी गौतमबुद्धनगर नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed