फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Professor Aarti Bhatele sent an e-mail asking for leave for two more days

प्रोफेसर आरती भटेले ने ई-मेल भेज दो दिन की छुट्टी और मांगी

Wed, 23 Mar 2022 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Professor Aarti Bhatele sent an e-mail asking for leave for two more days
प्रोफेसर आरती भटेले ने ई-मेल भेज दो दिन की छुट्टी और मांगी
विज्ञापन

मोदीपुरम/मेरठ।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्राद्योगिकी विश्वविद्यालय में डीन वेटरनरी प्रोफेसर राजबीर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित प्रोफेसर आरती भटेले ने दो दिन का अवकाश और बढ़ाने के लिए ई-मेल भेज दो दिन की छुटटी ओर मांगी है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह पर 11 मार्च की शाम साढ़े पांच बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया था। इस मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए दावा किया था कि इस मामले की साजिश डीन बनने के लिए प्रोफेसर आरती भटेले ने रची थी। पुलिस की एक टीम भटेले की तलाश में मध्य प्रदेश गई है। उधर होली से पहले ही प्रोफेसर भटेले ने 22 मार्च तक छुटटी ले रखी थी
विज्ञापन

जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
आरती भटेले ने दो दिन और अवकाश बढ़ाने के लिए ई-मेल भेजी है। उनकी शिकायत के निस्तारण के लिए कमेटी बनाई गई है। अभी जो भी पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी या कोई पत्र मिलता है, तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरके मित्तल, कुलपति कृषि विवि
डीन के साथ चल रहा था आरती का विवाद
प्रोफेसर आरती भटेले ने दिसंबर 2021 में खुद को वरिष्ठ बताते हुए राजभवन में शिकायत भेजकर कहा था कि उहें डीन बनाया जाना चाहिए। इस मामले में कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने प्रो. शमेशर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया था। यह कमेटी इस मामले को देख रही थी। इसके बाद 11 फरवरी 2022 को भटेले ने कुलपति को भी एक पत्र भेजा था।
एक छात्र के साथ विवाद में भी सुर्खियों में आई थी भटेले
करीब ड़ेढ साल पहले एक छात्र से भी आरती भटेले का विवाद हुआ था। तब मामला कुलपति तक पहुंच गया था। छात्र ने भी कुलपति से शिकायत की थी। कुलपति ने दोनों को बुलाकर मामले को सुलझाया था।
22 वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ
पुलिस के खुलासे के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सब हैरत में पड़ गए। दिन भर विवि में चर्चा रही कि क्या कोई डीन बनने या अन्य पद पाने के लिए विवि में ऐसा भी कर सकता है। विवि के 22 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।
जबलपुर वेटनरी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थी भटेले
मध्यप्रदेश के जबलपुर में वेटनरी कॉलेज में डॉ. आरती भटेले को असिस्टेंट प्रोफेसर के रुप में तैनाती मिली थी। बीस जनवरी 2014 को वह सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हो गई। बाद में प्रोफेसर बनी और अब डीन बनने के लिए दावेदारी कर रही थी।

फरवरी में है डीन राजबीर सिंह की सेवानिवृत्ति
डीन राजबीर सिंह की सेवानिवृत्ति फरवरी माह में होनी है। प्रोफेसर राजबीर सिंह ने दिसंबर में डीन का पद छोडने का मन बना लिया था। पुलिस का दावा है कि आरती भटेले की डीन बननी की चाह बढ़ती चली गई और उसने राजबीर सिंह को ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed