फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Process of appointment of Vice Chancellor started in Saharanpur University

सहारनपुर विवि में कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

Thu, 25 Jun 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Process of appointment of Vice Chancellor started in Saharanpur University
सहारनपुर विवि में कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

मेरठ। सहारनपुर राज्य विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया शासन ने शुरू कर दी है। नया विवि होने के कारण कुलपति की पहली नियुक्ति शासन की ओर से ही की जाएगी। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। सीसीएसयू के कई प्रोफेसर भी कुलपति बनने की दौड़ में शामिल हैं। वहीं सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेजेज वेलफेयर एसोसिएशन ने सहारनपुर राज्य विवि का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर रखे जाने की मांग की।
नया सत्र शुरू होने से पहले सहारनपुर राज्य विवि अस्तित्व में आ सकता है। हालांकि एडमिशन सीसीएसयू के पोर्टल पर ही होंगे, बाद में छात्र-छात्राओं के नाम सहारनपुर राज्य विवि में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस विवि से सहारनपुर, मुजफ्फनगर और शामली के सभी एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संबद्ध हो जाएंगे। सहारनपुर विवि को पुवारकां स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में चलाने की मंजूरी दे दी गई है। फरवरी महीने से विवि के रजिस्ट्रार का काम सीसीएसयू के रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा देख रहे हैं। आमतौर पर कुलपति की नियुक्ति राज्यपाल करते हैं, लेकिन नए विवि में पहली नियुक्ति शासन की तरफ से की जाती है। यह नियुक्ति तीन की जगह पांच साल के लिए होती है। 15 जुलाई से पहले शासन कुलपति की नियुक्ति कर देगा। वहीं एडमिशन की शुरुआत सीसीएसयू ही कराएगा।
विज्ञापन

सौ करोड़ दे चुका है सीसीएसयू
सीसीएसयू अपने बचत फंड से सौ करोड़ रुपये सहारनपुर विवि को दे चुका है। सहारनपुर विवि बनने से एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस के करीब 190 कॉलेज सीसीएसयू से चले जाएंगे। कुछ स्टाफ भी ट्रांसफर होगा। इसके अलावा शासन से भी विवि के लए फंड जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed