फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   problem with traffic jam

शहर में चारों तरफ जाम, आज भी संभलकर निकले

Tue, 16 Feb 2021 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
problem with traffic jam
शहर में चारों ओर जाम, आज भी संभलकर निकले
विज्ञापन

मेरठ। शहर का जाम भी लोगों और ट्रैफिक पुलिस के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। सोमवार को शहर में चारों तरफ जाम रहा। दोपहर के समय सैकड़ों की संख्या में वकीलों ने कमिश्नरी के सामने जाम लगाकर हंगामा प्रदर्शन किया तो पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर रूट डायवर्जन करना पड़ा। शाम को मवाना रोड पर भीषण जाम की समस्या रही। वहीं, सोमवार सुबह 10 बजे दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। ट्रकों के कारण यहां जाम रहा। दोपहर के समय एचआरएस चौक, बागपत रोड, रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर, जिला अस्पताल रोड, बच्चा पार्क पर भी जाम की स्थिति रही। यही हाल जीरो माइल बेगम पुल पर रहा।

--
आज शादियों से जाम:
दिल्ली रोड, परतापुर तिराहा और मोदीपुरम में निर्माण कार्य के चलते लगातार जाम के हालात रहे। आज वसंत पंचमी पर शहर में शादियों के कारण जाम की समस्या रहेगी। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि मंडप संचालक और मंडप एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अपील की गई है कि वह शादी समारोह या अन्य कार्यक्रमों में पार्किंग स्थलों में ही वाहनों को पार्क कराएं। दिल्ली रोड और अन्य स्थानों पर रात नौ बजे तक ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रहती है। जाम की संभावना को देखते हुए कई जगहों पर सिविल पुलिस की अतिरिक्त मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed