फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Priyanka gandhi and Rahul reached Shamli to pay tribute to the martyrs, along with two leaders

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने शामली पहुंचे प्रियंका व राहुल, साथ में हैं ये दो बड़े नेता

Wed, 20 Feb 2019 02:27 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: यशवीर सिंह Updated Wed, 20 Feb 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi and Rahul reached Shamli to pay tribute to the martyrs, along with two leaders
rahul gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व उनकी बहन प्रियंका वाड्रा बुधवार को यूपी के मेरठ की सीमा से होते हुए शामली जनपद पहुंचे। यहां पुलवामा हमले में शहीद जवान प्रदीप और अमित के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रियंका और राहुल इस दौरान हाईवे स्थित एक ढाबे पर कुछ देर के लिए रुके जहां उन्होंने चाय पी और नाश्ता किया और ढाबे पर मौजूद लोगों से बात की। इस दौरान फेसबुक लाइव भी किया गया जिसमें राहुल और प्रियंका ढाबे पर लोगों से बात करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

Priyanka gandhi and Rahul reached Shamli to pay tribute to the martyrs, along with two leaders
priyanka gandhi rahul gandhi

बताया जा रहा है कि ये सभी नेता ढाबे पर चाय पीने के बाद शामली के लिए रवाना हुए और शामली पहुंचे। यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिराव सिंधिया व राज बब्बर भी उनके साथ मौजूद रहे।

गौरतलब है कि शहीद अमित की बुधवार को तेहरवीं हैं। राहुल व प्रियंका ने शामली के रघुनाथ मंदिर में शहीद जवान अमित की तेहरवी में शामिल होकर जवान को श्रद्धांजलि दी और परिवार से बातचीत की। वहीं राहुल और प्रियंका के जनपद में पहुंचने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने जिले भर में  सुरक्षा बढ़ा दी।

Priyanka gandhi and Rahul reached Shamli to pay tribute to the martyrs, along with two leaders
priyanka gandhi

परिवार को सांत्वना देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनके बेटे ने देश के लिए शहादत दी है। पूरा देश उनके साथ है। उन्होंने जवान अमित की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद राहुल बनत कस्बे के प्रदीप के घर पहुंचे और उन्हें नमन किया। 

प्रियंका गांधी शहीद अमित की मां का हाथ थामें काफी देर बैठी रहीं। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी फोटो लेनी शुरू की तो उन्होंने कहा कि कृपया समझें, शोक सभा चल रही है। ऐसा न करें। 

विज्ञापन

शहीद अमित की शोक सभा के बाद प्रियंका वाड्रा ने कहा कि जो बेटे शहीद हुए हैं, पूरा देश उनका कर्जदार है। वे सबके दिलों में हैं हमने खुद एक तरह से ये दुख देखा है इसलिए हम पूरी तरह से आपका दुख समझ सकते हैं और हम नहीं चाहते कि आप कभी भी खुद को अकेला समझें। इसके बाद प्रियंका ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'उनके प्रति जिन्होंने अपने देश के लिए जीवन दिया, उनके लिए विनम्र श्रद्धांजलि और हमारा आदर।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed