फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Priyam's experienced innings hit Aligarh

प्रियम की अनुभवी पारी पड़ी अलीगढ़ पर भारी

Tue, 24 Nov 2020 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Priyam's experienced innings hit Aligarh
मेरठ। भामाशाह पार्क में 12वीं मास्टर वैभव ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मुकाबलों में सोमवार को प्रियम के धुआंधार 91 रनों की बदौलत मेरठ ब्लू ने अलीगढ़ को 91 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। दूसरे मैच में गाजियाबाद ब्लू ने सहारनपुर को 8 विकेट से हराया।
विज्ञापन

पहले मैच में अलीगढ़ ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ ब्लू ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रनों का लक्ष्य रखा। मौसम खराब होने के चलते अलीगढ़ के तेज गेंदबाजों ने मेरठ को बांधे रखा। 8 ओवर में मेरठ का स्कोर 1 विकेट पर 51 रन था। पिछले मैच के शतकवीर उमंग शर्मा 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके साथ ओपनिंग करने आए शिवम चौधरी भी 18 रन बनाकर मुजीब का शिकार हो गए। एक छोर से विकेट का पतन शुरू हुआ तो दूसरे छोर पर युवा क्रिकेटर प्रियम गर्ग ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 63 गेंदों पर 91 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन

प्रियम व समीर चौधरी ने चौथे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की। मेरठ ब्लू के 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छू न सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ की टीम 19 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। पिछले मैच के शतकवीर हन्नान व अर्धशतक लगाने वाले आईपीएल खिलाड़ी रिंकु को मेरठी गेंदबाजों ने सस्ते में चलता किया। अलीगढ़ के 9 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। पिछले मैच के बाद मेरठ के प्रशांत चौधरी ने इस मैच में भी 3 विकेट झटके, जबकि रणजी के स्पिन गेंदबाज सौरभ ने 3, सुनील कुमार ने 2, विनीत व कार्तिक सिंह ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में गाजियाबाद ब्लू ने एकतरफा मुकाबले में सहारनपुर को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहारनपुर की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 125 रन बनाए। जवाब में गाजियाबाद ब्लू ने 17.4 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। पहले और दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच प्रियम गर्ग व स्वस्तिक चिकारा रहे।
सेमीफाइनल के लिए भिड़ंत आज
गाजियाबाद व अलीगढ़ की टीम एक-एक मैच जीतकर और एक-एक मैच हारकर बराबरी पर हैं। सहारनपुर दो मैच हारकर बाहर हो चुकी है। मंगलवार को पहला मुकाबला मेरठ व सहारनपुर के बीच होगा। जबकि सेमीफाइनल के लिए अलीगढ़ व गाजियाबाद के बीच भिड़ंत होगी।

कर्ण कर सकते हैं कप्तानी
बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल मैचों में कर्ण शर्मा मेरठ रेड की ओर से कप्तानी कर सकते हैं जिससे टीम संतुलित हो जाएगी। शुरू के मैचों में आयुष की कप्तानी हल्की रही, जिसे अनुभवी कर्ण शर्मा संभाल सकते हैं। मेरठ के आईपीएल खिलाड़ी कर्ण शर्मा सोमवार को मैदान पर मैच देखने भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed