फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Priyam Garg of Meerut did performed well in under-19 and India won in England

इंग्लैंड: मेरठी लाल का अंडर-19 में शानदार प्रदर्शन, ट्राफी पर किया कब्जा, परिवार में खुशी का मौहाल

Tue, 13 Aug 2019 03:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Aug 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
Priyam Garg of Meerut did performed well in under-19 and India won in England
प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला

अंडर-19 भारतीय टीम ने मेरठी कप्तान के नेतृत्व में इंग्लैंड में आयोजित त्रिकोणीय श्रृंखला की ट्रॉफी पर कब्जा किया। मेरठ के प्रियम गर्ग ने शानदार कप्तानी करते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की। पहली बार मेरठ के किसी क्रिकेटर को अंडर-19 टीम की कप्तानी मिली और उसने शानदार प्रदर्शन से खुद को साबित भी किया। प्रियम के अलावा मेरठ के बल्लेबाज समीर रिजवी, गेंदबाज पूर्णांक त्यागी व कार्तिक त्यागी का भी प्रदर्शन अच्छा रहा। 

विज्ञापन


मूल रूप से मेरठ के परीक्षितगढ़ निवासी प्रियम गर्ग भामाशाह पार्क में अभ्यास कर अंडर-19 भारतीय टीम में पहुंचे। इस त्रिकोणीय श्रृंखला में टीम इंडिया ने बांग्लादेश और इंग्लैंड के साथ कुल सात मैच खेले। दो मैच बारिश के कारण रद्द हुए और एक का परिणाम नहीं आ पाया। कप्तान प्रियम ने छह मैचों में एक अर्द्धशतक व एक नाबाद शतक बनाकर कुल 289 रन बनाये। टीम में यूपी के कुल पांच खिलाड़ियों में से चार मेरठ के हैं। श्रृंखला में मेरठ के लालकुर्ती निवासी बल्लेबाज समीर रिजवी ने 5 मैचों में 123 रन बनाए।
विज्ञापन


वहीं सोमदत्त विहार निवासी गेंदबाज पूर्णांक त्यागी ने पांच मैच में 8 विकेट झटके। एक मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उनके 5 विकेट भी शामिल हैं। मूलरूप से हापुड़ निवासी और भामाशाह पार्क से निकले गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने 6 मैचों में 9 विकेट लेकर टीम को मजबूत किया। प्रियम गर्ग को छोड़कर तीनों खिलाड़ियों का यह पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियम के परिवार में खुशी का मौहाल
आठ साल पहले मां का साया सिर से उठने के बाद पिता नरेश गर्ग ने ही प्रियम को मां का भी प्यार दिया। प्रियम में क्रिकेट के प्रति ललक देखकर उन्होंने भामाशाह पार्क में उसका एडमिशन कराया। यूपी रणजी टीम में शानदार प्रदर्शन और अब इंग्लैंड में त्रिकोणीय श्रृंखला जीतने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। पिता ने कहा कि प्रियम जिस स्तर पर क्रिकेट में खुद को साबित कर रहा है, हर पिता का यह सपना होता है। प्रियम की बहन ज्योति गर्ग, रेशु गर्ग, भाई शिवम गर्ग ने ट्रॉफी जीतने पर खुशी व्यक्त की। परीक्षितगढ़ में स्थानीय लोगों ने प्रियम का भव्य स्वागत करने का ऐलान किया।

लड़कों ने अच्छा खेल दिखाया
मेरठ के इन चारों खिलाड़ियों में भविष्य का क्रिकेट दिख रहा है। मेरठ के खिलाड़ी की कप्तानी में त्रिकोणीय श्रृंखला पर कब्जा बड़ी उपलब्धि है। प्रियम ने कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। समीर, पूर्णांक और कार्तिक का भी प्रदर्शन अच्छा रहा। - संजय रस्तोगी, क्रिकेट कोच भामाशाह पार्क

यूपी के खिलाड़ियों में है दम
यूपी में क्रिकेटरों में प्रतिभा कूट कूटकर भरी है। इंग्लैंड में त्रिकोणीय श्रृंखला पर कब्जा करने में यूपी के पांचों खिलाड़ियों ने अहम रोल निभाया। एक तरह से कहा जाए तो यूपी के खिलाड़ियों के हाथों में ही टीम की बागडोर थी। चयनकर्ताओं को निराशा नहीं हुई होगी। आगे भी प्रदेश के खिलाड़ियों को तराशने और तलाशने का काम जारी रहेगा। - डॉ. युद्धवीर सिंह, यूपीसीए सचिव

प्रियम की कप्तानी में मैचों का विवरण 
पहले मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया।
दूसरे मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 35 रनों से हराया।
तीसरे मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 5 विकेट से हराया।
चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुआ।
पांचवें मैच में डकवर्थ लुईस से बांग्लादेश 2 विकेट से जीता।
छठे मैच में इंग्लैंड को कांटे के मुकाबले में 1 विकेट से हराया।
सातवें मैच में बांग्लादेश के खिलाफ मैच बेनतीजा रहा। 
आठवां मैच डकवर्थ लुईस से इंग्लैंड 8 विकेट से जीता।
नौवां फाइनल मुकाबला बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed