{"_id":"5ecca13ed04d836e95229197","slug":"private-lab-in-meerut-also-told-healthy-people-corona-positive-in-test-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में निजी लैब ने स्वस्थ लोगों को भी बता दिया कोरोना पाॅजिटिव, हर जांच के लिए 3800 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में निजी लैब ने स्वस्थ लोगों को भी बता दिया कोरोना पाॅजिटिव, हर जांच के लिए 3800 रुपये
Tue, 26 May 2020 10:25 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 26 May 2020 10:25 AM IST
सार
- मेरठ में माॅर्डन लैब ने स्वस्थ लोगों को भी रिपोर्ट में बताया कोरोना पॉजिटिव
- डीएम ने लैब का लाइसेंस निरस्त किए जाने के लिए शासन को भेजी संस्तुति
- आठ लोगों की रिपोर्ट दी थी पॉजिटिव, दोबारा जांच में छह निकले निगेटिव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ शहर की मॉडर्न पैथोलॉजी लैब में कोविड 19 की जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीते दो दिन में लैब ने आठ लोगों के सैंपल जांचने के बाद उनको कोरोना पॉजिटिव बता दिया। इन्हीं लोगों की सरकारी लैब में दोबारा जांच कराई गई तो छह लोग निगेटिव पाए गए। लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले इस लैब का लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम ने शासन को संस्तुति भेज दी है।
विज्ञापन
रानी मिल, बागपत रोड पर मॉडर्न लैब के दो सेंटर हैं। यह गुरुग्राम की कंपनी है। लैब में प्रत्येक जांच के लिए 3800 रुपये के लिए जाते थे। सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि मॉडर्न लैब से अब तक 1253 सैंपल की जांच हुई है। इनमें से 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले एक महिला के सैंपल की जांच की गई तो वह निगेटिव आई, जबकि इस लैब ने उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव दी थी। फर्जीवाड़े के शक में माॅर्डन लैब के आठ सैंपल की जांच 24 मई को मेडिकल की बायोलॉजी माइक्रो बायोलॉजी लैब में कराई गई, इनमें से छह सैंपल निगेटिव मिले, जबकि निजी लैब में यह सभी सैंपल 21 मई को पॉजिटिव आए थे।
विज्ञापन
इससे साफ है कि सैंपल की जांच में लापरवाही या गड़बड़ी हुई है इस मामले में डीएम के माध्यम से शासन को कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि लैब के कर्मचारी मेरठ से कलेक्शन करते हैं और गुरुग्राम में इनकी जांच होती है। इस लैब को शासन से सैंपल जांच की अनुमति मिली हुई है।
डीएम के निर्देश पर पॉजिटिव आए सैंपल की दोबारा जांच कराई गई। सीएमओ का कहना है कि यह मशीनों का भी फाल्ट हो सकता है लेकिन बड़ी लापरवाही है। प्रशासन ने इस पर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
माॅर्डन लैब में कोविड 19 की जांच के मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इसकी जांच कराई जा रही ,है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लैब का लाइसेंस निरस्त करवाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। पूरे मामले में सीएमओ से भी रिपोर्ट मांगी गई है। -डीएम अनिल ढींगरा, मेरठ
डीएम के निर्देश पर पॉजिटिव आए सैंपल की दोबारा जांच कराई गई। सीएमओ का कहना है कि यह मशीनों का भी फाल्ट हो सकता है लेकिन बड़ी लापरवाही है। प्रशासन ने इस पर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
माॅर्डन लैब में कोविड 19 की जांच के मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इसकी जांच कराई जा रही ,है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लैब का लाइसेंस निरस्त करवाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। पूरे मामले में सीएमओ से भी रिपोर्ट मांगी गई है। -डीएम अनिल ढींगरा, मेरठ