फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Private hospital staff kicked and punched

निजी अस्पताल के स्टाफ में लात घूंसे चले

Tue, 30 Nov 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Private hospital staff kicked and punched
निजी अस्पताल के स्टाफ में लात घूंसे चले
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में रविवार आधी रात पैरा मेडिकल स्टाफ में लात घूंसे चल गए। इससे काफी देर तक अफरातफरी मच गई। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस पहुंची और चारों को थाने ले आई। सोमवार को चारों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मथुरा के गांव नंगला पिलपिला थाना मदुरी निवासी मेघश्याम राजकीय इंटर कालेज के पास एक निजी अस्पताल में काम करता है। रविवार आधी रात किसी बात को लेकर उसका यहां काम करने वाले हसनपुर थाना भावनपुर निवासी निशांत, आकाश और दतावली थाना भावनपुर निवासी मनीष से विवाद हो गया। कुछ ही देर में हाथापाई और मारपीट हो गई। आरोप है कि तीनों ने मेघश्याम को पीटा। इस दौरान लात घूंसे चले। किसी मरीज के तीमारदार ने कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थाने में भी इनके बीच नोकझोंक चलती रही। बाद में पुलिस ने अफसरों के निर्देश पर चारों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed