{"_id":"601b08f48ebc3e26bb5cab7d","slug":"private-exam-form-soon-city-news-mrt523626297","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द खुलेंगे प्राइवेट परीक्षा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द खुलेंगे प्राइवेट परीक्षा फार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द खुलेंगे प्राइवेट परीक्षा फार्म
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में जल्द ही प्राइवेट फॉर्म भरवाए जाएंगे। विवि प्रशासन ने बुधवार को वेबसाइट पर इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
राजभवन की तरफ से सभी विश्वविद्यालयों से प्राइवेट परीक्षा खत्म कराए जाने को लेकर सुझाव मांगे गए थे। राजर्षि टंडन विवि के कुलपति की ओर से राजभवन को कहा गया था कि दूरस्थ शिक्षा केवल राजर्षि टंडन और इग्नू जैसे विवि ही करा सकते हैं। ऐसे में बाकी विवि से प्राइवेट परीक्षा को खत्म किया जाए। इसको लेकर विवि में एकेडमिक काउंसिल की बैठक में प्राइवेट परीक्षा को ग्रामीण क्षेत्र अधिक होने के कारण जारी रखने का निर्णय लिया गया था। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही प्राइवेट परीक्षा फार्म ओपन हो जाएंगे।