फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prithviraj's performance helped UP beat Gujarat

Meerut News: पृथ्वीराज के दम पर यूपी ने गुजरात को हराया

Thu, 01 Jan 2026 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Prithviraj's performance helped UP beat Gujarat
यूपी की ओर से एक मैच में 10 विकेट लेने वाले मेरठ के पृथ्वीराज सिंह
मेरठ। कर्नाटक के सिमोगा में चल रही विजय मर्चेंट ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच हुए मैच में मेरठ के पृथ्वीराज सिंह के दम पर यूपी ने गुजराज को हराकर नॉक आउट में प्रवेश किया। पृथ्वीराज ने मैच में 10 विकेट लेकर यूपी की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

पहली पारी में गुजरात को यूपी की टीम ने 103 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसमें मेरठ के गांधी बाग में प्रशिक्षण लेने वाले पृथ्वीराज सिंह ने 5 विकेट लिए। इसके बाद यूपी ने बल्लेबाजी करते हुए 415 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम को यूपी ने फिर से 65 रन पर ऑल आउट कर दिया। इसमें भी मेरठ के गेंदबाज पृथ्वीराज सिंह ने पांच विकेट लिए। उन्होंने दोनो पारियों में 10 विकेट लेकर यूपी को जीत दिला दी। यूपी ने पारी और 247 रन से जीत प्राप्त की और नॉकाउट के लिए अगले दौर में प्रवेश किया। पृथ्वीराज सिंह गांधी बाग क्रिकेट मैदान में कोच तनकीब अख्तर से सात सालों से प्रशिक्षण ले रहे हैं। इतनी कम उम्र में ही उन्होंने यूपी की टीम में जगह बनाई और चयनकर्ताओं को आकर्षित किया है। पृथ्वी के अलावा मेरठ से लगातार अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 और सीनियर में खिलाड़ी निकलकर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यह खिलाड़ी भारत के लिए खेलते नजर आएंगे। प्रतियोगिता में पृथ्वी अभी तक पांच मैच में 32 विकेट लेकर भारत में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed