फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prisoners will also take higher education

जेल के बंदी भी करेंगे ग्रैजुएशन और पोस्ट-ग्रैजुएशन की पढ़ाई

Mon, 25 Jan 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Prisoners will also take higher education
मेरठ। जेल के बंदी भी अब स्नातक और स्नातकोत्तर होने का सपना पूरा कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी (प्रयागराज) उनका यह सपना पूरा करने में मदद करेगी। शासन की अनुमति मिलने के बाद यूनिवर्सिटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अगले महीने से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में करीब ढाई हजार बंदी हैं। इनमें युवा बंदियों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे बंदी भी काफी बताए जा रहे हैं जो अपराध की जद में आकर शिक्षा के रास्ते से भटक गए और अब दोबारा शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। समय-समय पर जेल प्रशासन ऐसे बंदियों की काउंसिलिंग कर उनकी मनोदशा से शासन को अवगत कराता आया है। शायद इसी का परिणाम है कि अब शासन ने जेल में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी के जरिए बंदी को उच्च शिक्षा की पढ़ाई कराने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडे का कहना है कि स्नातक के अंतर्गत लगभग हर विषय, हिंदी, समाजशास्त्र, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और अंग्रेजी विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। इसी तरह स्नातकोत्तर भी इन्हीं विषयों से किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पढ़ाई पूरी तरह नि:शुल्क होगी। सभी कक्षाएं जेल में रहेगी। यही नहीं परीक्षा भी जेल में ही संपन्न कराई जाएगी। खास बात यह है कि पढ़ाई से जुड़ी सभी सामग्री ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा मुहैया कराई जाएगी। संभवत: मार्च में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराते हुए पढ़ाई आरंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed