फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prisoner hanged in prison, stirred in the police department

जेल में फंदे पर लटका मिला बंदी का शव, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Mon, 22 Jan 2018 11:20 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 22 Jan 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
Prisoner hanged in prison, stirred in the police department
कैदी ने फांसी लगाकर जान दी

प्रदेश की संवदेनशील जेल माने जानी वाली चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में शनिवार देर रात एक बंदी ने टायलेट में सुसाइड कर लिया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बंदी को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेल प्रशासन ने बंदी द्वारा सुसाइड किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं बंदी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के सोना गांव निवासी सोमेंद्र (34) पुत्र भूलेराम दो साल से अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद है। शनिवार रात बंदी बैरक-6 पर पहरेदारी कर रहा था। रात करीब दो बजे बंदी अपने साथी साबिर से टायलेट जाने की बात कहकर गया। जहां उसने चादर से फंदा बनाया और टायलेट के लोहे के जंगले में डालकर सुसाइड कर लिया। इस बीच वहां मौजूद कर्मचारियों को पता चला तो जिला प्रशासन को सूचना दी। घटना के बाद जेल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बंदी को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पूरे मामले की जेल प्रशासन ने वीडियोग्राफी कराई। जेल के अधिकारियों ने बताया कि दो साल से बंदी की जमानत नहीं हुई थी। परिवार के लोग भी कम ही आते थे। बंदी मानसिक तनाव में था। इसके चलते उसने सुसाइड किया है। एसओ मेडिकल ने बताया कि जेलर की तरफ से मेडिकल थाने में खुदकुशी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम में बंदी के गले में हैगिंग आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : शोहदों से बचकर भागीं दो नाबालिग लड़कियां घायल, योगी सरकार के दावे फेल!

  
हत्या की आशंका में मोर्चरी पर हंगामा
सोमेंद्र की मौत के बाद परिवार में दो भाई धनवीर और मनवीर बचे हैं। मनवीर दिव्यांग हैं और धनवीर ट्रक चलाता है। बंदी की मौत के बाद ग्रामीण भी मोर्चरी पर पहुंच गये और हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। बंदी के भाई धनवीर ने मेडिकल थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि छह जुलाई 2015 से सोमेंद्र जेल में बंद था। किसी ने शनिवार रात सोमेंद्र की हत्या कर दी। जेल प्रशासन ने उनके परिजनों को आत्महत्या की सूचना दी थी। पूरे मामले की जांच कराई जाए। परिजनों की तहरीर को पुलिस ने जीडी में दर्ज कर लिया है।

वर्जन...
वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पांडे ने बताया कि बंदी सोमेंद्र पत्नी की हत्या आरोप में बंद था। रात में बंदी ने टायलेट में पहुंचकर चादर से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। जमानत नहीं होने और परिजनों की अनदेखी से बंदी मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वीडियो ग्राफी कराकर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed