{"_id":"59a40abf4f1c1b18758b45da","slug":"prisoner-gangster-prisoner-ran-away-from-sandeep-police-violation-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल से भागा कैदी संदीप, इस आरोप में काट रहा था सज़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल से भागा कैदी संदीप, इस आरोप में काट रहा था सज़ा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 29 Aug 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
जेल से भागा संदिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सोमवार को जिला जेल से कैदी संदीप पुत्र रज्जु निवासी अब्दुल्लापुर भाग गया। बताया जाता है कि संदीप गैंगस्टर का मुल्ज़िम है। उसे भावनपुर पुलिस ने जेल भेजा था। कैदी के भागने के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फुल गए। पुलिस ने आनन-फानन में उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
ये है मामला
बैंक लूट के आरोप में जेल में बंद कैदी संदीप सोमवार को पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। मेरठ जिलाकारगार के 25 कैदियों को आज जेल के कृषि फर्मो में काम करने के लिए कहा गया था। उसी दौरान वह मौका देख भाग गया। वहीं जेल अधीक्षक संतराम यादव का कहना है कि कृषि फार्म से फरार हुए कैदी का नाम संदीप है जो मेरठ के ही अब्दुल्लापुर गांव का रहने वाला है। वह जिला कारागार में गैंगस्टर एक्ट के तहत सजा काट रहा था। वह आज सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर खेत से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/