{"_id":"5ecec6138ebc3e9041595451","slug":"prison-time-of-prisoners-and-prisoners-released-from-jail-increased-by-eight-weeks-meerut-news-mrt4836600126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown Meerut: जेल से छूटे बंदियों और कैदियों का पैरोल समय आठ सप्ताह और बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown Meerut: जेल से छूटे बंदियों और कैदियों का पैरोल समय आठ सप्ताह और बढ़ा
Thu, 28 May 2020 11:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिला जेल से बाहर आए कैदियों के लिए पैरोल का समय आठ सप्ताह बढ़ाया गया है। कोरोना वायरस को लेकर शासन के निर्देश पर जिला कारागार से यह प्रक्रिया शुरू की गई थी। मेरठ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक बीडी पांडे का कहना है कि शासन के आदेश पर 48 कैदी जिला जेल से पैरोल पर छोड़े गए हैं।
विज्ञापन
बाद में इन्हें वापस जिला जेल आना पड़ेगा। इनके अलावा 319 बंदियों को अंतरिम जमानत पर जिला जेल से छोड़ा गया है। इन बंदियों के मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक का कहना है विचाराधीन बंदियों में उन्हें अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया है, जिनके मामलों की केस में सजा की अवधि सात साल से कम है।
जेल अधीक्षक का कहना है इनमें अधिकांश कैदी और बंदी स्थानीय हैं। जिन कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया है, शासन द्वारा गठित कमेटी ने उनका आठ सप्ताह का समय और बढ़ा दिया है। पैरोल का समय पूरा होने के बाद इन कैदियों को वापस जिला जेल में आना होगा।
विज्ञापन