फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Principal suspended after he took a girl student on Vrindavan tour and sexually assaulted her

MEERUT: वृंदावन टूर पर ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म करने वाला प्रधानाचार्य धनपाल सिंह निलंबित

Sun, 11 Dec 2022 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Dec 2022 02:13 PM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक गांव के स्कूल के प्रधानाचार्य नौ छात्राओं को वृंदावन टूर पर ले गए थे, जहां पर प्रधानाचार्य ने एक छात्रा को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Principal suspended after he took a girl student on Vrindavan tour and sexually assaulted her
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ ओंकार शुक्ल ने धनपाल सिंह कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल राठौरा खुर्द हस्तिनापुर को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा के सरकारी विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य धनपाल सिंह द्वारा एक छात्रा से घिनौनी हरकत की गई। जिससे माध्यमिक शिक्षा कलंकित हुई। माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा प्रथम मंडल मेरठ ओंकार शुक्ल ने रविवार को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर कार्यालय खुलवाने का आदेश निर्गत करते हुए यह निर्णय लिया।
विज्ञापन


कार्यवाहक प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया तथा साथ ही जांच कमेटी गठित कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश निर्गत करते हुए एक नजीर प्रस्तुत की है। यदि कोई भी शिक्षा विभाग में शिक्षा विभाग को कलंकित करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। शिक्षा विभाग की इस कार्यवाही से वास्तव में ही घिनौनी हरकत करने वाले असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के प्रति यदि बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी तब उस दशा में शिक्षा का कोई महत्व नहीं रहेगा। इस चीज में संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा के द्वारा वास्तव में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा यदि कोई गलती करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: BIJNOR: झूठी आन की खातिर बेटी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, पिता-दादा व चाचा समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यह था पूरा मामला
हस्तिनापुर क्षेत्र में एक गांव के स्कूल के प्रधानाचार्य नौ छात्राओं को वृंदावन टूर पर ले गए थे, जहां पर प्रधानाचार्य ने एक छात्रा को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

क्षेत्र के एक गांव के सैकड़ों लोगों ने शनिवार को थाने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए जमकर हंगामा किया। बताया कि क्षेत्र के एक गांव में मौजूद जूनियर हाईस्कूल में कक्षा दस में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ प्रधानाचार्य ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

उन्होंने बताया कि स्कूल में तैनात प्रधानाचार्य 23 नवंबर को स्कूल की करीब नौ छात्राओं और एक पूर्व छात्रा को लेकर वृंदावन टूर पर गए थे। जहां पर पूर्व छात्रा की मदद से नाबालिक 17 वर्षीय छात्रा को खाने में नशीली पदार्थ दे दिया गया। इसके बाद शिक्षक ने रात में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पहले तो छात्रा मामले को छुपाती रही, लेकिन छात्रा ने बाद में परिजनों को मामले से अवगत कराया तो हड़कंप मच गया। 

वहीं स्कूल की अन्य छात्राओं ने बताया कि छात्रा पिछले कई दिनों से स्कूल में भी नहीं आ रही थी। वहीं पुलिस ने मामले को मथुरा के वृंदावन थाने में दर्ज करने की बात कही। इसके बाद परिजन थाने में भड़क गए। वहीं थाना प्रभारी ने उच्चधिकारियों को मामले से अवगत कराया था। आला अफसरों ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed