{"_id":"5c03629fbdec2241492167eb","slug":"principal-asked-after-cleaned-the-toilet-by-school-kids-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: स्कूल में बच्चों से साफ कराया शौचालय, एबीएसए ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर: स्कूल में बच्चों से साफ कराया शौचालय, एबीएसए ने मांगा जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय उमरिया
यूपी के बागपत में एक प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों से शौचालय की सफाई करवाने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। खबर का असर ये हुआ कि शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी खुद विद्यालय पहुंचे और प्रकरण की जांच शुरु की साथ ही एबीएसए ने प्रधानाध्यपक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
बडौत के बड़का रोड पर स्थित बेसिक प्राथमिक विद्यालय शिशु शिक्षालय में पढ़ने वाले बच्चों से शौचालय की सफाई का काम कराया जा रहा था। कई बार अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अफसरों से इसकी शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो शिक्षा विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
शनिवार को एबीएसए डॉ. विनोद वर्मा विद्यालय पहुंचे और प्रकरण की जांच शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि प्रधानाध्यापक प्रतिदिन उनसे शौचालय साफ कराते हैं और शौचालय का ताला बंद कर उसकी चॉबी अपने पास रखते हैं। शौच के लिए बच्चों को स्कूल के बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
इस पर एबीएसए ने नाराजगी जताकर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई और उनसे स्पष्टीकरण मांगा। इस संबंध में एबीएसए डॉ. विनोद वर्मा ने कहा बच्चों से शौचालय साफ कराने की शिकायत कर जांच शुरू कर दी। जांच के बाद कठोर कार्रवाई होगी।