यूपी: कक्षा आठ की छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर लगाया अश्लील हरकतें करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद में जूनियर हाईस्कूल की एक छात्रा ने कार्यवाहक प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं मामले की जांच सीओ नकुड़ को सौंपी गई है। भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार देर शाम सरसावा थाना क्षेत्र के एक गांव के लोग 13 वर्षीय बालिका को लेकर थाने पर पहुंचे। उन्होंने गांव के जूनियर हाईस्कूल के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह गांव के सरकारी जूनियर हाईस्कूल की कक्षा आठ में पढ़ती है।
मंगलवार दोपहर जब वह स्कूल में थी, तो कार्यवाहक प्रधानाध्यापक शिवराज सिंह ने उसे स्टोर में किताबें रखने के लिए भेजा। इसी बीच शिवराज भी वहां पहुंच गया और उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने यह बात एक शिक्षिका को बताने का प्रयास किया तो प्रधानाध्यापक वहां भी आ गया, जिस कारण वह डरकर चुप हो गई। स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसने घर आकर परिजनों को पूरी बात बताई। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ नकुड़ यतेंद्र नागर ने छात्रा से पूछताछ की।
बुधवार को मामले की जांच करने के लिए सीओ नकुड़ यतेंद्र नागर और एसओ सरसावा प्रमोद कुमार गांव पहुंचे। लोगों ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने स्कूल में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उन्हें रोक लिया। जांच के बाद पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ के अलावा पॉक्सो अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी कार्यवाहक प्रधानाध्यापक शिवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रधानाध्यापक के समर्थन में थाने पर पहुंचे शिक्षक संगठन के प्रतिनिधियों ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया। एसओ सरसावा प्रमोद कुमार ने बताया कि कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ नकुड़ यतेंद्र नागर कर रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/