{"_id":"60a5ff328ebc3e86fd2dc2c4","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-today-communicate-directly-with-dm-of-five-districts-including-meerut-on-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों से किया सीधा संवाद, कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों से किया सीधा संवाद, कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए दिए दिशा-निर्देश
Thu, 20 May 2021 11:48 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 20 May 2021 11:48 AM IST
सार
कोरोना की दूसरी लहर के चलते मेरठ में हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में मौतों के मामले में मेरठ मंडल सबसे आगे हो गया। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कई जिलों के डीएम से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोरोना के हालात पर उच्चस्तरीय बैठक की। पीएम मोदी ने कहा कि गांवों पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। संक्रमण से हर हाल में गांवों को बचा कर रखना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रशासन की मौजूदगी से ग्रामीणों का मनोबल बढ़ता। लोगों के अंदर साहस आता है। कई सामाजिक संगठन भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस दौरान जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई हैं। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि देश में सक्रिय केस कम जरूर हुए, लेकिन चिंता कम नहीं हुई है। यह वायरस लगातार अपने स्वरूप बदल रहे हैं, महामारी से निपटने में निरंतर बदलाव जरूरी है। जिलों के सामने इस वक्त चुनौतियां बहुत हैं, इसलिए समाधान भी उसी तरह के होने चाहिए।
विज्ञापन
जीवन बचाने के साथ-साथ जीवन को आसान बनाए रखना भी जरूरी : पीएम मोदी
जिलाधिकारियों से संवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस संकट में जीवन बचाने के साथ-साथ जीवन को आसान बनाए रखना भी जरूरी है। गरीबों को मदद मिलती रहनी चाहिए। साथ ही दवाओं और उपकरणों की कालाबाजारी पर रोक लगे। 100 साल के इतिहास में ऐसी महामारी नहीं आई थी, लेकिन मुझे भरोसा है आप सभी जिलाधिकारियों पर कि ठोस रणनीति और मजबूत प्लानिंग के जरिए आप संक्रमण पर विजय पाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर आज कई जिलों के डीएम से सीधा संवाद किया। इससे पहले भी पीएम मोदी दूसरे राज्यों के डीएम से संवाद कर चुके हैं। पीएम मोदी ने कई जिलों के डीएम से कोरोना संक्रमण की स्थिति व नियंत्रण के उपायों को लेकर बातचीत की।