फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prime Minister Narendra Modi will today communicate directly with DM of five districts including Meerut on Corona

यूपी: पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों से किया सीधा संवाद, कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए दिए दिशा-निर्देश

Thu, 20 May 2021 11:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 May 2021 11:48 AM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर के चलते मेरठ में हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में मौतों के मामले में मेरठ मंडल सबसे आगे हो गया। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कई जिलों के डीएम से सीधा संवाद किया।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will today communicate directly with DM of five districts including Meerut on Corona
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोरोना के हालात पर उच्चस्तरीय बैठक की। पीएम मोदी ने कहा कि गांवों पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। संक्रमण से हर हाल में गांवों को बचा कर रखना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन की मौजूदगी से ग्रामीणों का मनोबल बढ़ता। लोगों के अंदर साहस आता है। कई सामाजिक संगठन भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस दौरान जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई हैं। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि देश में सक्रिय केस कम जरूर हुए, लेकिन चिंता कम नहीं हुई है। यह वायरस लगातार अपने स्वरूप बदल रहे हैं, महामारी से निपटने में निरंतर बदलाव जरूरी है। जिलों के सामने इस वक्त चुनौतियां बहुत हैं, इसलिए समाधान भी उसी तरह के होने चाहिए। 
विज्ञापन


जीवन बचाने के साथ-साथ जीवन को आसान बनाए रखना भी जरूरी : पीएम मोदी
जिलाधिकारियों से संवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस संकट में जीवन बचाने के साथ-साथ जीवन को आसान बनाए रखना भी जरूरी है। गरीबों को मदद मिलती रहनी चाहिए। साथ ही दवाओं और उपकरणों की कालाबाजारी पर रोक लगे। 100 साल के इतिहास में ऐसी महामारी नहीं आई थी, लेकिन मुझे भरोसा है आप सभी जिलाधिकारियों पर कि ठोस रणनीति और मजबूत प्लानिंग के जरिए आप संक्रमण पर विजय पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर आज कई जिलों के डीएम से सीधा संवाद किया। इससे पहले भी पीएम मोदी दूसरे राज्यों के डीएम से संवाद कर चुके हैं। पीएम मोदी ने कई जिलों के डीएम से कोरोना संक्रमण की स्थिति व नियंत्रण के उपायों को लेकर बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed