{"_id":"5c9926eabdec22142d5e4976","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-be-rally-on-five-april-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के बाद अब पीएम मोदी करेंगे इस शहर में रैली, सियासी हलचल तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के बाद अब पीएम मोदी करेंगे इस शहर में रैली, सियासी हलचल तेज
Tue, 26 Mar 2019 12:38 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर में चुनावी जनसभा करेंगे। प्रधानमंत्री की पांच अप्रैल को दिल्ली रोड पर रैली होगी। भाजपाइयों को इसकी जानकारी मिल गई है, लेकिन रैली का अधिकारिक कार्यक्रम अभी प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मां शाकंभरी देवी के दर्शन और पूजन करने के बाद नागलमाफी में जनसभा की थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारनपुर आने की तारीख तय हो गई है। भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने बताया कि पांच अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर में दिल्ली रोड पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तारीख तय हो गई है। दो से तीन दिन में कार्यक्रम भी आ जाएगा।
विज्ञापन
सियासी हलचल से घिरा रहेगा अप्रैल का पहला सप्ताह
सात अप्रैल गठबंधन की तरफ से देवबंद में साझा रैली की जाएगी। उसमें बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस की रैली भी सात अप्रैल को सहारनपुर में हो सकती है, जिसमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं। कांग्रेस नेताओं की तरफ से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सहारनपुर में रैली कराने का प्रयास चल रहा है। इस लिहाज से अप्रैल के प्रथम सप्ताह में जिले में राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता पहुंचेंगे, जिससे जिले का सियासी पारा चढ़ा रहेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/