फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prime Minister Narendra modi praises doctors from Bijnor up in the program mann ki baat

प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' में की बिजनौर के डॉक्टरों की तारीफ

Sun, 30 Dec 2018 06:09 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: vivek shukla Updated Sun, 30 Dec 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra modi praises doctors from  Bijnor up  in the program mann ki baat
bijnor news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' का रेडियो आकाशवाणी पर लाइव प्रसारण सुना गया। यूपी के बिजनौर व बागपत में इस कार्यक्रम को लोगों ने जहां लाइव सुना वहीं प्रधानमंत्री ने बिजनौर के युवा डॉक्टरों की भी इस कार्यक्रम में जमकर सराहना की। 

विज्ञापन


मन की बात में बिजनौर के 'हर्ट, लंग्स एंड क्रिटिकल केयर सेंटर' के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के बिजनौर में डॉक्टरों के प्रयासों की भी चर्चा करना चाहता हूं, जहां के डॉक्टर कैंपों के जरिए मुफ्त इलाज मुहैया करा रहे हैं। ये निस्वार्थ भाव से सेवा में जुटे हैं। आज मैं यह बात बड़े ही गर्व से कह रहा हूं। 
विज्ञापन


कार्यक्रम 'मन की बात' सुनने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रामपाल सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में एकत्र हुए, जहां रेडियो के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा के ठाकुर अजयराज सिंह, संदीप कुमार, संजय कर्णवाल, लक्ष्मण सिंह, संजीव कुमार बंटी, अनिल शर्मा, प्रदीप कुमार, भीम सिंह कश्यप, अंकित कुमार व राजू कश्यप की उपस्थिति मुख्य रही। भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रामपाल सिंह ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सुने ओजस्वी विचारों को मन में उतारने का आह्वान किया।

भाजपाइयों ने सुनी 'मन की बात', 
बड़ौत में नगरपालिका परिषद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 51 वें संस्करण मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह को जनपद बागपत का प्रभारी बनाये जाने पर जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओ में देवेंद्र सिंह को प्रभारी बनाये जाने पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 

सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए जनपद बागपत को प्रदेश में शिखर पर पहुचाने में पूर्ण सहयोग करने के लिए आस्वस्त किया। आगामी कार्यक्रमो के कार्ययोजना के लिए बैठक तय की गई। प्रदेश पदाधिकारी द्वारा बूथ स्तर पर फीडबैक प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, 2019 के लिए बूथ गठन सरंचना को मजबूत व सक्रिय करने का अभियान चलाने की बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की चर्चा की, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में कई बात के माध्यम से देशवासियो को संबोधित करते हुए देशवासियो को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए 2018 में देश की उपलब्धियों को गिनाया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कुंभ और आने वाले त्योहारों का जिक्र करते हुए महात्मा गांधी, सरदार पटेल और गुरु गोविंद सिंह को याद किया। विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत पर प्रकाश डाला।  प्रधानमंत्री ने लाइव प्रसारण में बताया कि 2019 में भी भारत की उन्नति और प्रगति की यह यात्रा यूँ ही जारी रहेगी और हमारा देश और मजबूती के साथ नयी उचाईयो को छुएगा।

बैठक में मुख्यरूप से बड़ौत विधानसभा विधायक केपी मलिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज शर्मा, जिला महामंत्री रविन्द्र राठी एवं सूरजपाल सिंह,लोकसभा विस्तारक नितिन शर्मा,नगरपालिका चैयरमैन अमित राणा,नगरध्यक्ष चंद्रवीर टोमार,सभासद राकेश जैन,लोकसभा आईटी प्रमुख राजन जैन,आईटी संयोजक दीपेश तोमर,उदयवीर दांगी,रामकुमार पंवार आदि।

बूथ न0 144 पर प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से 51 वीं बार मन की बात सुनते हुए। प्रधानमंत्री जी ने किसानों को त्योहारों की बधाई दी एवं ‘विविधता में एकता’ तथा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का जिक्र करते हुए कहा कि भारतवर्ष के पर्व प्रकृति से कितनी निकटता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब हम जल, थल और नभ-तीनों में परमाणु शक्ति संपन्न हो गए हैं।

प्रयागराज में कुम्भ मेला,अक्षयवट दर्शन,स्वच्छता,सरदार पटेल के द्वारा एकता कार्य के अलावा विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना के साथ गांव गरीब किसान का उल्लेख किया। मन की बात में मुख्य रूप से राकेश जैन जिला उपाध्यक्ष,श्री भगवान तोमर,देशपाल,किशन पाल,गजेंद्र सिंह,विजय पाल,विशाल तोमर,विपिन तोमर,मदन पाल,संजीव,मुनीश,विपुल आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed