फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prime Minister Narendra Modi Meerut visit: Invited five big sports producers, PM will see Meerut bats on January 2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा : पांच बड़े खेल उत्पादकों को किया आमंत्रित, दो जनवरी को पीएम देखेंगे मेरठ के बल्ले 

Tue, 28 Dec 2021 04:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Dec 2021 04:36 PM IST
सार

पीएम मोदी दो जनवरी को मेरठ से सटे सरधना के सलावा में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 25 खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Meerut visit: Invited five big sports producers, PM will see Meerut bats on January 2
पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयार किया जा रहा मंच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दो जनवरी को पीएम मोदी सलावा में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के दौरान मेरठ के खेल उत्पादों की प्रदर्शनी भी देखेंगे। शहर की पांच बड़ी खेल उत्पादक कंपनियों को स्टॉल लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है। उधर सभा स्थल को अब जर्मन हैंगर से कवर नहीं किया जाएगा। सिर्फ मंच और डी ही कवर होगा। इससे बजट भी सात करोड़ से घटकर चार करोड़ रुपये हो जाएगा। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियां परखने के लिए 29 को मेरठ आ सकते हैं।  

विज्ञापन


सलावा में खेल प्रदर्शनी क्रिकेट, कैरम, जिम और जिमनास्टिक एवं अन्य खेल उत्पादों से जुड़े भल्ला स्पोर्ट्स, गुजराल इंडस्ट्रीज,कॉक्सटन स्पोर्ट्स उद्योगपुरम दिल्ली रोड, गुजराल इंटरनेशनल गगोल रोड और गुरुजी इंटरप्राइजेज को आमंत्रित किया गया है। पांच स्टाल पर इन कंपनियों के 16 लोग रहेंगे। उधर मंच बनाने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। इसमें मेरठ और मुजफ्फरनगर तक के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भाजपा और प्रशासनिक अमला जुट गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जिलों से खिलाड़ी पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


परिवहन विभाग से मांगी एक हजार बसें, अधिकारियों के छूटे पसीने
कार्यक्रम में भीड़ लाने के लिए एक हजार बसों की मांग की गई है। इससे परिवहन विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट गए हैं। अधिकारियों ने गुणा-भाग लगाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक शहर से संचालित होने वाली सभी प्राइवेट बसों के अलावा स्कूली बस और रोडवेज की अनुबंधित बसों के साथ ही डग्गामार बसों को भी कार्यक्रम में लगाया जाएगा। मेरठ से मवाना, बिजनौर, किला परीक्षितगढ़, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत आदि रूटों पर चल रही प्राइवेट बसों के साथ ही रोडवेज की सभी 230 अनुबंधित बसों को भी लिया जाना है। 

 बसों की व्यवस्था 29 दिसंबर तक पूरी करनी है। बसों के रूट से हटकर कार्यक्रम में लगने के चलते यात्रियों को दो जनवरी में कोई बस नहीं मिलेगी। आरटीओ हिमेश तिवारी का कहना है कि कार्यक्रम के लिए करीब एक हजार बसों की मांग की गई है। विभाग बसों की व्यवस्था में जुटा है।

झाल बनेगी पिकनिक स्पॉट, हाइड्रो पावर प्लांट घूमेंगे छात्र 
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए सलावा झाल को पिकनिक स्पॉट बनाया जा रहा है। इसके साथ यहां झाल पर स्थित हाइड्रो पावर प्लांट को स्कूली छात्र-छात्राओं के शैक्षिक भ्रमण के रूप में विकसित किया जा रहा है। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने दोनों कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

मेजर ध्यानचंद खेल विवि के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को 31 दिसंबर तक पूरा किया जाना है। सोमवार को एडीजी, कमिश्नर, आईजी, डीएम-एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सलावा झाल पुलिस चौकी में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

दूसरे जिलों से आएंगे 15 हजार खिलाड़ी 
डीएम के. बालाजी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 25 खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। इसमें स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के स्टाल और अन्य स्टाल लगेंगे। खेल विवि का मॉडल भी प्रदर्शित किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। दूसरे जिलों से 15 हजार खिलाड़ी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आएंगे।

प्रधानमंत्री से एमडीए कराएगा पीएम आवासों का लोकार्पण
एमडीए की ओर से लोहियानगर और शताब्दीनगर में बने प्रधानमंत्री आवास योजना का लोकार्पण भी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए दोनों योजनाओं के 20-20 लाभार्थियों को चाबी भी पीएम के हाथ से दिलाने की योजना बनाई गई है। एमडीए ने लोहियानगर, शताब्दीनगर और सरायकाजी में 1088 पीएम आवास तैयार किए हैं। प्रशासन की ओर से सभी विभागों को विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों को बुलाने की तैयारी की गई है।

मुख्य मार्गों की सफाई में जुटा नगर निगम 
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए नगर निगम भी मुख्य मार्गों पर सफाई व्यवस्था में जुट गया है। सोमवार को अपर नगरायुक्त ममता मालवीय, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर बाईपास पर सफाई अभियान चलाया।  

आज कंसल्टेंट फाइनल कर देगा खेल विवि का डिजाइन
खेल विवि के लिए डीडीएफ कंसल्टेंट ने डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया है। मंगलवार शाम तक कंसल्टेंट की ओर से डिजाइन फाइनल हो जाएगा, जिसे 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर दिखाया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सलावा में हैलीपेड बनाया जा रहा है। कंसल्टेंट की ओर से थ्री-डी नजारा भी तैयार किया जा रहा है। इस डिजाइन के लिए कई तरह के प्रोटोटाइप बनाए गए थे। एक मंदिरनुुमा आकार में खेल विवि का प्रमुख परिसर दिखाई दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed