दलितों को साधने के लिए खुद मैदान में उतरे मोदी, पीएम ने भाषण में किए काम गिनाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलितों के हित में किए काम गिनाए । वेस्ट यूपी की कैराना समेत ऐसी कई सीटें हैं, जिन पर दलित और मुस्लिम गठजोड़ भाजपा पर भारी पड़ सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेकड़ा से भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियों को गिनाया।
कई सियासी हमले बोले। कांग्रेस पर परिवार और जाति की राजनीति करने का आरोप मंढा। साल 2019 के चुनाव से पहले विपक्ष महा गठबंधन बनाने के लिए तैयार है। फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव के बाद कर्नाटक चुनाव में विपक्ष इसे साबित भी कर चुका है।
वेस्ट यूपी में जाट और मुस्लिम का फार्मूला टूट जाने से भाजपा को साल 2014 के चुनाव में लाभ हुआ, लेकिन अब चिंता यह है कि दलित और मुस्लिम का गठजोड़ न हो जाए। मेरठ में मेयर के चुनाव में दलित और मुस्लिम गठजोड़ ताकत दिखा चुका है।
मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना में सबसे ज्यादा लोन दलितों को दिया गया, इसके अलावा बाबा आंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ का विकास किया। कांग्रेस पर जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।
ओबीसी को भी रिझाया
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने वाले कानून को यूपीए ने रोक दिया, लेकिन वह वादा करते हैं कि इस काम को पूरा कर ही दम लेंगे। पीएम ने कहा कि वह ओबीसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, हर हाल में इंसाफ होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 45 मिनट के भाषण में एक बार भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जिक्र नहीं किया। लोकसभा चुनाव 2014 और विधानसभा चुनाव 2017 में मोदी ने कई घोषणाएं की थी। लेकिन चौधरी चरण सिंह पर कुछ नहीं बोले।
हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ, सत्यपाल सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री को किसान हितैषी बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेस्ट यूपी में 2014 से अब तक आधा दर्जन सभाएं कर चुके हैं। लेकिन रविवार को खेकड़ा स्टेडियम में आयोजित जनसभा में उनकी सबसे अधिक समय 120 मिनट तक मौजूदगी रही। जबकि इससे पहले की जनसभाओं में नरेंद्र मोदी अधिकतम 90 मिनट ही रुक पाये।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेस्ट यूपी में 2014 से अब तक आधा दर्जन सभाएं कर चुके हैं। लेकिन रविवार को खेकड़ा स्टेडियम में आयोजित जनसभा में उनकी सबसे अधिक समय 120 मिनट तक मौजूदगी रही। जबकि इससे पहले की जनसभाओं में नरेंद्र मोदी अधिकतम 90 मिनट ही रुक पाये।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठीक 12 बजे खेकड़ा स्टेडियम पहुंचे और मंच के पीछे बनी गैलरी में नेताओं से मुलाकात करते हुए 12.06 बजे मंच पर पहुंचे। इसके बाद बागपत सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह का स्वागत संबोधन हुआ।
उनके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ईस्टर्न पेरिफेरल सहित तमाम योजनाओं की जानकारी दी। गडकरी के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया।
इन सबके संबोधन के बाद 12.52 मिनट पर रिमोट कंट्रोल से मंच पर से ही मोदी ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस हाइवे का लोकार्पण किया, जिसके बाद तीन मिनट की इस एक्सप्रेस वे निर्माण की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
12.58 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन शुरू किया। उनका यह संबोधन पूरे 50 मिनट चला। 1.48 पर संबोधन समाप्त करने के बाद मोदी पिछली जनसभाओं की तरह तुरंत मंच से नीचे नहीं उतरे, बल्कि करीब 5 मिनट तक मंच पर तमाम नेताओं के साथ बैठे रहे और वार्ता करते रहे। नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से ही दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/