फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   primary schools release home work to the students

प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को आॅनलाइन होमवर्क

Sun, 12 Apr 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
primary schools release home work to the students
गंगानगर। जब हौसले मजबूत हों और खुद पर भरोसा हो तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती है। रजपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्र व्हाट्स एप ग्रुप के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। छात्र प्रतिदिन होमवर्क पूरा करके व्हाट्स एप पर शिक्षकों को भेजते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या पुष्पा यादव ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की गई। प्रत्येक कक्षा का व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर होम वर्क दिया जा रहा है। सुबह दस से लेकर साढ़े बारह बजे तक वीडियो कॉल के जरिए छात्रों को पाठ पढ़ाए जाते हैं। इसके बाद एक से ढाई बजे तक छात्र कॉल करके क्वेरी कर सकते हैं। फिलहाल बेसिक जानकारी दी जा रही है। सभी छात्र अपनी कक्षा के ग्रुप पर होमवर्क का फोटो भेजते हैं। जिसे शिक्षक चेक करते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन साठ से ज्यादा छात्र जुड़ चुके हैं। उधर, परिजन वॉयस मैसेज के जरिए खुशी व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रतिदिन छात्रों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी छात्र वीडियो कॉलिंग के दौरान संबंधित विषयों पर चर्चा करते हैं। प्रतिदिन सभी छात्रों को वीडियो कॉलिंग के जरिए जोड़ना संभव नहीं है। इसीलिए करीब दो दर्जन छात्रों को वीडियो कॉल के जरिए पढ़ाती हैं। बचे हुए छात्रों को ग्रुप नी पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराकर होमवर्क दिया जाता है। प्रधानाचार्या पुष्पा यादव ने बताया कि शुरु में उन्हें लगा कि कुछ परिजनों के पास स्मार्टफोन न होने की वजह से सभी छात्र नहीं जुड़ पाएंगे। उन्होंने अभिभावकों से बातचीत की। सभी ने मोबाइल अरेंज कर लिये हैं। प्रधानाचार्या ने कई मोबाइल स्वयं रिचार्ज कराए हैं।
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर शुरू की कक्षाएं
मोदीपुरम। प्राथमिक विद्यालय जेवरी की सहायक अध्यापिका आस्था ने व्हाट्स एप पर कक्षाएं शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड एवं सीबीएसई के विद्यालय व्हाट्स एप अथवा अन्य एप के माध्यम से कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। वहीं, परिषदीय विद्यालय में उन्होंने शुरुआत की है। जिससे बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा मिल सके। उन्होंने बताया नियमित रूप से बच्चों को होमवर्क दिया जा रहा है। उसे अगले दिन व्हाट्स एप पर चेक किया जाता है। बच्चों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed