{"_id":"68b48b7f0eeeb1068109a02f","slug":"pressure-was-being-exerted-on-him-to-marry-his-niece-if-he-could-not-pay-the-money-kithor-news-c-73-1-smrt1028-104966-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा अदा न करने पर भांजी से निकाह करने के लिए बना रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा अदा न करने पर भांजी से निकाह करने के लिए बना रहा दबाव
विज्ञापन
पीड़िता ने सीओ किठौर कार्यालय पर पहुंचकर की शिकायत
माछरा। ब्याज पर दिया पैसा अदा न करने पर एक युवक अपनी रिश्ते की बहन की सगी बेटी से निकाह करने की जिद पर अड़ा है। यह अजीबो-गरीब मामला जब सीओ किठौर के पास पहुंचा तो सभी दंग रह गए। यहां तक कि निकाह न करने और आरोपी की शिकायत उसके परिजनों से करने पर आरोपी ने दंपती के घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
खरखौदा के रहने वाला एक दंपती शनिवार को मऊखास स्थित सीओ किठौर कार्यालय पर पहुंचा। यहां पति के साथ पहुंची महिला ने सीओ को बताया कि आरोपी युवक उसका रिश्ते में भाई लगता है, जो ब्याज पर पैसा देने का काम करता था। कई माह पूर्व उसने परेशानी में आरोपी से 80 हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे, जिन्हें वह लौटा चुकी है लेकिन आरोपी पता नहीं किस ब्याज दर से पैसे जोड़ता है और उस पर अब दो लाख रुपया बकाया बता रहा है। इसके अलावा आरोपी उसकी बेटी से निकाह करने की जिद कर रहा है। जबकि आरोपी शादीशुदा और उम्रदराज व्यक्ति है। पीड़िता की बेटी एमए की छात्रा है और रिश्ते में वह उसकी भांजी लगती है।
पीड़िता ने सीओ को बताया कि उसने आरोपी की शिकायत उसके परिजनों से कर दी। इसके बाद आरोपी भड़क गया। वह कई युवकों को लेकर रविवार सुबह घर पहुंचा और दंपती के साथ मारपीट कर दी। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर उसका निकाह उसने अपनी लड़की से नहीं कराया तो अंजाम बुरा होगा। थाना पुलिस से शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में आनाकानी की। इसके बाद दंपती ने सीओ से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि थाना पुलिस को मामले की जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।