फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   President Ramnath Kovind praised new experiments of Yogi Bharat Bhushan from Saharanpur

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की सहारनपुर के योगी भारत भूषण के नए प्रयोगों की तारीफ, ली ये जानकारी   

Fri, 03 Jan 2020 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Jan 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind praised new experiments of Yogi Bharat Bhushan from Saharanpur
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने योग व अध्यात्म के प्रति अपने सम्मान भाव को अपने अंदाज में नई ऊंचाई दी। राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश के योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण को राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उनके योग के क्षेत्र में नए प्रयोगों की सराहना की और उनसे काफी देर तक योग और आध्यात्म से संबंधित जानकारी ली। योगी भारत भूषण यहां एक कार्यक्रम श्रृंखला के शुभारंभ के मौके पर राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे।
विज्ञापन


नए साल में राष्ट्रपति भवन पहुंचे योगी पद्मश्री स्वामी भारत भूषण का 'राष्ट्रपति भवन में स्वामी भारत भूषण जी का स्वागत है' कह कर महामहिम ने योग की गरिमा बढ़ाते हुए स्वामी भारत भूषण से करीब आधा घंटा योग में नए प्रयोगों की जानकारी ली। 
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने उनके द्वारा विकसित सर्वसुलभ योग गतियों के बाद उनके सैनिकों पर किए गए नवीनतम प्रयोग अश्वारोही योग को सराहते हुए कहा कि योग का दायरा इतना बड़ा है कि मानवता के सम्मुख पनप रही अधिकांश समस्याओं को इसमें समाहित करके उनके यौगिक समाधान खोजे जाने की दिशा में अधिक कार्य होने ज़रूरी हैं।

मोक्षायतन योग संस्थान की ओर से स्वामी विवेकानंद जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम श्रृंखला के शुभारंभ उपलक्ष में गुरु गोविंदसिंह जयंती पर राष्ट्रपति भवन पहुंचे। 

स्वामी भारत भूषण ने राष्ट्रपति को स्वामी विवेकानंद की भव्य ध्यानात्मक ताम्र प्रतिमा व केसरिया पगड़ी भी भेंट की। गुरु गोविन्द सिंह और स्वामी विवेकानंद दोनो ही विभूतियों के परिपेक्ष में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि अलग-अलग समय में इन विभूतियों ने दुनिया को भारत की आध्यात्मिक पहचान, सेवाभाव, सह अस्तित्व व राष्ट्रीय अस्मिता की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में विशिष्टता से कार्य करके हम अपनी सेवा से देश को मजबूत कर सकते हैं।

गुरु भारत भूषण के साथ मौजूद रहे राष्ट्र वंदना प्रकल्प प्रमुख विद्यार्णव शर्मा और प्रकाशन व संपर्क प्रमुख नीरज ने राष्ट्रपति को सिंहावलोकन तथा युग के देवता बिस्मिल और अशफाक पुस्तक भेंट की। योग गुरु ने बताया कि योग में संस्कारित नई पीढ़ी संस्थान के 'शक्ति : संयम : सेवा' के सूत्रवाक्य से विविध प्रकल्पों के माध्यम से मजबूत देश के निर्माण में योगदान दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed