{"_id":"5ea885a28ebc3e90784e4890","slug":"preparations-to-divide-the-new-market-into-four-parts-meerut-news-mrt4796059177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन मंडी को चार भागों पर बांटने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन मंडी को चार भागों पर बांटने की तैयारी
विज्ञापन
मेरठ। नवीन मंडी में भीड़ कम करने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए जिला प्रशासन ने नवीन सब्जी मंडी को शहर में चार स्थानों पर अस्थायी रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर मंगलवार को एसीएम कमलेश गोयल और सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी ने माधवकुंज (शताब्दी नगर) और कताई मिल परिसर में मिनी मंडी संचालित कराने के लिए निरीक्षण किया। शहर के अन्य स्थानों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन का मानना है कि मंडी में आने वाली भीड़ को कम से कम चार भागों में बांटना होगा। जैसे परतापुर, मोहिद्दीनपुर, मोदीनगर, मुरादनगर और खरखौदा क्षेत्र के लिए शताब्दी नगर और कताई मिल में मिनी मंडी बनाई जा सकती है। इसी तरह बागपत रोड, सरधना रोड, रोहटा रोड आदि क्षेत्रों से आने वाले खरीदारों को बाईपास पर किसी मंडप या स्कूल-कॉलेज के मैदान में अस्थायी मंडी से जोड़ने की तैयारी है। गढ़ रोड और मुजफ्फरनगर मार्ग पर भी किसी मंडप या कॉलेज के मैदान में मिनी मंडी संचालित करने का विचार किया जा रहा है। जिला प्रशासन का मानना है कि नवीन मंडी में यदि रोजाना दो से तीन हजार लोग पहुंच रहे हैं तो उन्हें चार भागों में बांटकर यहां भीड़ का दबाव काफी कम किया जा सकता है।
शहर को भी चार जोन में बांटने की तैयारी
शहर को भी 4 जोन में बांटने की तैयारी चल रही है। इसमें अधिकारियों का मानना है कि प्रत्येक मंडी को एक जून से जोड़ा जाएगा। ताकि पूरे शहर की जनता एक ही मंडी में नहीं पहुंच पाएगी। मंडी में प्रवेश के लिए उसे अपना पहचान पत्र भी दिखाना होगा। ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि वह संबंधित क्षेत्र से ही सब्जी खरीदने के लिए मंडी पहुंचा है।