फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparation to form a trade association from Hapur base to medical

हापुड़ अड्डे से मेडिकल तक एक व्यापार संघ बनाने की तैयारी

Wed, 17 Jun 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Preparation to form a trade association from Hapur base to medical
हापुड़ अड्डे से मेडिकल तक एक व्यापार संघ बनाने की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। किशोर वाधवा के शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ के विघटन के बाद अब हापुड़ अड्डे से मेडिकल तक 80 संगठनों को जोड़कर एक करने की तैयारी शुरू हो गई है। सेंट्रल मार्केट में किशोर वाधवा तो दूसरी तरफ जितेंद्र अग्रवाल और विजय गांधी गुट खेमाबंदी कर अन्य व्यापार संघों को जोड़ रहे हैं। वहीं संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुप्ता गुट और अजय गुप्ता गुट ने भी शास्त्रीनगर और सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में व्यापार संघों से संपर्क कर अपनी जड़ों को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।
शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ के खत्म होने के बाद अब शास्त्रीनगर, जागृति विहार, हापुड़ रोड, गढ़ रोड सहित मेेडिकल क्षेत्र के 80 संगठनों को जोड़कर एक नया संगठन बनाने की तैयारी चल रही है। वर्चस्व की इस जंग में मुकेश जैन, जितेंद्र अग्रवाल, लाला राजकुमार, मनोज गर्ग, देवेंद्र गुप्ता और विजय गांधी एक गुट के रूप में उभकर सामने आए हैं। शिव शक्ति सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष विजय गांधी ने बताया कि जल्द ही सभी संगठनों की संयुक्त बैठक बुलाकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। विशाल मार्केट के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि सबको बुलाकर सलाह की जानी चाहिए थी। अध्यक्ष के पास व्यापार संघ को भंग करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

गोल मंदिर मार्केट धनवंतरी व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक रस्तोगी ने कहा कि मतभेद खत्म कर नई संस्था का निर्माण होगा। संयुक्त व्यापार संघ मुख्य संस्था है। उसका सहयोग तो मिलता रहेगा। एल ब्लॉक सर्वहित व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने कहा कि संगठन तभी मजबूत हो सकता है जब जमीनी स्तर पर काम किया जाए। एक दूसरे की शिकायत करना अनुचित है। सेंट्रल मार्केट पूर्वी के अध्यक्ष पंकज नारंग ने कहा कि सभी को साथ लेकर काम होना चाहिए। एक तरफा निर्णय के कारण संगठन खत्म हो गया है। एल ब्लॉक व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि विवाद के बाद दो गुट उभरकर सामने आए हैं। कोई भी निर्णय हो, सबको साथ बैठकर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकत बढ़ाने के लिए बनाया था संगठन
न्यू सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष मुकेश जैन का कहना है कि सेक्टर दो मार्केट नहीं खोला गया। इसके कारण मनमुटाव हुआ। संयुक्त व्यापार संघ से कुछ मुद्दों पर मनमुटाव जरूर रहा है पर हम सब एक हैं। अब बाजार खुल रहा है, ऐसे में अन्य जरूरतों पर भी ध्यान देना होगा। संगठन तो पहले की तरह ही रहेगा।
व्यापारियों को एकजुट करना जरूरी
न्यू सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल का कहना है कि व्यापारियों को एकजुट करना जरूरी है। ऐसे में कई प्रयास किए जा रहे हैं। व्यापारियों से संपर्क भी कर रहे हैं। इन सबके बीच कोरोना महामारी से भी बचना जरूरी है। इसके बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
नया संगठन बनाने का प्रस्ताव
सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष किशोर वाधवा का कहना है कि शास्त्रीनगर और जागृति विहार के कई एसोसिएशन नया संगठन बनाने का आग्रह कर चुके हैं। आगे की रणनीति के बारे में विचार विमर्श चल रहा है। नया संगठन समय और जरूरत के अनुसार तैयार किया जाएगा। अभी पूर्व पद पर रहते हुए सेवाएं देता रहूंगा।
कैलाश डेरी पर मिठाई बेचने की शिकायत
शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ के भंग होने के बाद अध्यक्ष किशोर वाधवा ने संगठन के महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल अट्टू की दुकान कैलाश डेरी के संबंध में जिला प्रशासन, एडीएम सिटी, एसीएम सिविल लाइंस से शिकायत की है। किशोर वाधवा ने कहा कि लॉकडाउन की शुरुआत से कैलाश डेरी पर दूध की आड़ में मिठाई और कन्फेक्शनरी प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। डेरी पर सिर्फ दूध की ऑनलाइन सप्लाई का लाइसेंस है। उन्होंने आरोप लगाया कि कैलाश डेरी संचालक को उच्च अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है।

तीन माह बाद याद आया डेरी संचालन
शिव शक्ति सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के विजय गांधी ने कहा कि तीन माह से डेेरी से दूध की सप्लाई हो रही है। आज संगठन भंग होने के बाद किशोर वाधवा ने कैशाल डेरी संचालक की शिकायत की है। विजय गांधी ने आरोप लगाया कि इससे पूर्व पंकज गारमेंट संचालक की कार की डिग्गी चेक कराई थी। पुलिस से साठगांठ कर दुकान पर आते जाते व्यापारियों के थैले चेक कराए जाते रहे हैं। उत्पीड़न का शिकार हो रहे व्यापारियों ने अब आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed