फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparation of the program by flagging off in madrasas

मदरसों में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की तैयारी

Sat, 15 Aug 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Preparation of the program by flagging off in madrasas
मेरठ। जमीयत उलमा ए हिन्द महानगर इकाई ने मदरसों में ध्वजारोहण के साथ छात्रों को शहीदों का इतिहास बताने के निर्देश दिए हैं। महानगर अध्यक्ष नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन ने मदरसा संचालकों से सुबह 9 बजे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जश्न ए आजादी मनाने की अपील की। जुलूस निकालने व अन्य कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं है। सदर स्थित मदरसा इमदादुल इस्लाम, हापुड़ रोड मदरसा जामिया मदनिया, शाही जामा मस्जिद में संचालित मदरसे सहित शहर और देहात के मदरसों में ध्वजारोहण की तैयारी है। सदर मदरसे के उपाध्यक्ष मौलाना मशहूदुर रहमान शाहीन जमाली ने बताया छात्रों को कोरोना के चलते एहतियात बरतने को कहा गया है। मदरसा जामिया मदनिया के कारी अफ्फान ने बताया हर वर्ष तरह इस बार वो रौनक तो नहीं होगी, लेकिन मदरसे में ध्वजारोहण बड़ी धूमधाम से होगा। जमीयत की ओर से जैनुर राशिद्दीन, कारी सलमान कासमी, हाजी इमरान सिद्दीकी, हाजी शीराज रहमान, हाजी हनीफ क़ुरैशी, हाजी इरशाद , फारूख अंसारी सहित अन्य लोगों ने स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर जेल में होगा कर्मचारियों का सम्मान
मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस परंपरागत अंदाज में मनाया जाएगा। सोशल डिस्टेंस के बीच दिन भर कार्यक्रम का दौर चलेगा जिसमें जेल के बंदी भी प्रतिभाग करेंगे। तीन कर्मचारी प्रशस्ति चिह्न से नवाजे जाएंगे। कोरोना संकट के चलते इस बार विशेष एहतियात बरतने के निर्देश शासन की ओर से जारी हुए हैं। कोरोना को देखते हुए इस बार कार्यक्रमों में कटौती की गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर बीडी पांडे ने बताया कि सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में कनिष्ठ सहायक अरविंद कुमार श्रीवास्तव, हेड जेल वार्डर राजा बख्श सिंह और जेल वार्डर कृष्ण कुमार तोमर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed