फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparation of Rasuka on those who attacked police

पुलिस पर हमला करने वालों पर रासुका की तैयारी

Sat, 18 Apr 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Preparation of Rasuka on those who attacked police
मेरठ। जलीकोठी में पुलिस-प्रशासन पर हमला करने के आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। फिलहाल सभी आरोपी क्वारंटीन हैं। दिल्ली गेट थाना क्षेत्र के जली कोठी में महाराष्ट्र के मालेगांव से जमात आई थी। इसमें शामिल दो जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इन जमातियों के संपर्क में आए छह लोगों की जांच करने के लिए 11 अप्रैल को पुलिस और प्रशासन की टीम जली कोठी पहुंची थी। इसी दौरान लोगों ने हमला बोल दिया। पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र सिंह चोटिल हो गए थे। उसके बाद एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और 8 लोगों को गिरफ्तार किया। इन 8 आरोपियों में से एक कोरोना संक्रमित मिला। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के मामले में 24 नामजद और 250-300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आठ आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इन्हीं आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन 24 घंटे उनकी सुरक्षा में लगा है। इसके बावजूद ये लोग पुलिस पर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed